<meta name="news_keywords" content="T20 World Cup 2026, T20 World Cup, Pakistan Qualification Scenerio, England vs New Zealand, News 24, Cricket News, sports news in hindi">
हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 WC 2026: इंग्लैंड की जीत के बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह कितनी आसान? कैसे नामुमकिन बनेगा मुमकिन!

T20 world cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया. इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अब भी जिंदा है. यहां जानिए अब पाकिस्तान की टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा?

विज्ञापन
Pakistan Cricket Team

T20 World Cup 2026, Pakistan Qualification Scenario: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की सांसे अभी भी चल रही हैं. शुक्रवार (27 फरवरी) को सुपर-8 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया. इंग्लैंड की इस जीत से पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अभी जिंदा है. अब पाकिस्तान को शनिवार, 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. हालांकि, पाकिस्तान को सिर्फ जीत नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी. आइए जानते हैं पाकिस्तान कैसे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकता है.

पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की उम्मीदें अब भी जिंदा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज में ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका पहले ही लगातार दो मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुका है. वहीं 1 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम भी अंतिम चार में पहुंच जाएगी. वहीं, ग्रुप-2 से इंग्लैंड ने अपनी जगह पक्की कर ली है. अब आखिरी टिकट के लिए न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच मुकाबला है. लेकिन पाकिस्तान के लिए सिर्फ जीत काफी नहीं होगी, रनरेट भी बेहतर करना होगा. इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद न्यूजीलैंड के खाते में अब भी कुल 3 अंक ही हैं और साथ ही उसका नेट रनरेट घटकर +1.390 हो गया है, लेकिन सेमीफाइनल की रेस में अभी बना हुआ है.

वहीं, पाकिस्तान के पास फिलहाल 1 अंक और उसका रनरेट अभी -0.461 है. ऐसे में कीवी टीम चाहेगी कि श्रीलंका पाकिस्तान को हरा दे. अगर पाकिस्तान जीते भी, तो छोटी जीत हो ताकि वह रनरेट में आगे न निकल पाए. वहीं, अगर सलमान आगा की अगुवाई वाली टीम यह मैच जीत लेती है, तो उसके भी 3 अंक हो जाएंगे. ऐसी स्थिति में सेमीफाइनल का टिकट नेट रन रेट पर निर्भर करेगा. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड में से जिस टीम का रन रेट बेहतर होगा, वही अंतिम-4 में अपनी जगह पक्की करेगी.

विज्ञापन

पाकिस्तान को क्या करना होगा?

अब पाकिस्तान के टीम के पास सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने लिए शनिवार, 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ मैच आखिरी मौका होगा. अगर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करता है, तो उसे श्रीलंका को कम से कम 64 रनों से हराना होगा, तभी वह न्यूजीलैंड से आगे निकल पाएगा. वहीं, अगर लक्ष्य का पीछा करना पड़े, तो उसे 13.1 ओवर के अंदर मैच खत्म करना होगा. यानी पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी.

ये भी पढ़ें- T20 WC 2026: पिता के अंतिम संस्कार के बाद देश के लिए मैदान में उतरेंगे Rinku Singh, वेस्टइंडीज मैच से पहले टीम इंडिया से जुड़ेंगे

सुपर 8- ग्रुप 1 का पॉइंट्स टेबल

टीममैचजीतेहारेटाईबेनतीजाअंकNRR
साउथ अफ्रीका220004+2.89
वेस्टइंडीज211002+1.791
भारत211002-0.100
जिम्बाब्वे202000-4.475

सुपर 8 – ग्रुप 2 का पॉइंट्स टेबल

टीममैचजीतेहारेटाईबेनतीजाअंकNRR
इंग्लैंड330006+1.096
न्यूजीलैंड311013+1.390
पाकिस्तान201011-0.461
श्रीलंका202000-2.8

ये भी पढ़ें- T20 WC 2026: रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने 4 विकेट से मारी बाजी, कीवी टीम का सेमीफाइनल के लिए फंस गया पेंच

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola