T20 WC 2024: सुपर-8 से पहले लड़खड़ाई अफगानिस्तान, हार के विलेन बन गए ये 5 खिलाड़ी

T20 World Cup 2024 WI vs AFG: वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को 104 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मैच में अफगानिस्तान की गेंदबाजी बेहद खराब रही, जिसके चलते टीम को हार का सामना करना पड़ा।

T20 World Cup 2024 WI vs AFG West Indies won by 104 runs

T20 World Cup 2024 WI vs AFG West Indies won by 104 runs

विज्ञापन

T20 World Cup 2024 WI vs AFG: टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच को वेस्टइंडीज ने 104 रनों से जीत लिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 218 रन बनाए थे। जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 114 रनों पर ही ढेर हो गई थी। इस मैच में वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप 2024 का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया है। वैसे तो इस विश्व कप में अभी अफगानिस्तान की गेंदबाजी काफी मजबूत दिखाई दे रही थी, लेकिन इस मैच में गेंदबाजी ही अफगानिस्तान की हार का कारण बन गई। अफगानिस्तान की हार में ये 5 खिलाड़ी विलेन बनते हुए दिखाई दिए।

1. अजमतुल्लाह उमरजई

इस मैच में अफगानिस्तान की तरफ से सबसे खराब गेंदबाजी अजमतुल्लाह उमरजई ने की। निकोलस पूरन ने अजमतुल्लाह उमरजई के एक ओवर में 36 रन कूटे थे। अपने दो ओवर में ही अजमतुल्लाह ने 41 रन खर्च कर दिए थे। इस दौरान उनको महज एक ही विकेट मिला।

विज्ञापन

2. फजहलक फारूकी

फजहलक फारूकी ने इस विश्व कप में अभी तक काफी शानदार गेंदबाजी की थी और वे अभी तक विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं, लेकिन इस मैच में फजहलक फारूकी ने काफी खराब गेंदबाजी की। गेंदबाजी करते हुए फजहलक फारूकी ने 3 ओवर में बिना विकेट चटकाए 38 रन खर्च किए।

3. राशिद खान

टीम के कप्तान राशिद खान ने भी इस मैच में बेहद खराब प्रदर्शन किया। राशिद खान से टीम के विकेट की उम्मीद होती है। इस मैच में राशिद काफी महंगे साबित हुए और न ही कोई विकेट चटका पाए। गेंदबाजी करते हुए राशिद ने 4 ओवर में 45 रन खर्च किए।

विज्ञापन

विज्ञापन

4. रहमानुल्लाह गुरबाज

रहमानुल्लाह गुरबाज इस सीजन अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। लेकिन इस मैच में रहमानुल्लाह गुरबाज ने फैंस और टीम को निराश किया। रहमानुल्लाह गुरबाज वेस्टइंडीज गेंदबाजों के सामने बिना खाता खोले ही आउट हुए।

5. गुलबदीन नईब

अफगानिस्तान को गुलबदीन नईब से अच्छी पारी की उम्मीद होती है। पिछले मैच में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन भी किया था। लेकिन इस मैच में गुलबदीन नईब ज्यादा खास कमाल नहीं कर पाए। वेस्टइंडीज के खिलाफ गुलबदीन नईब महज 7 रन बनाकर ही आउट हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ