IND Vs BAN Warm Up Match: टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत से पहले टीम इंडिया अपना एकमात्र वार्मअप मैच बांग्लादेश के साथ न्यूयॉर्क में खेल रही है। वार्मअप मैच में विराट कोहली के खेलने को लेकर काफी चर्चाएं चल रही थी लेकिन अब इन सभी चर्चाओं पर विराम लग गया है। विराट कोहली एकमात्र वार्मअप में फैंस को खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे। जिसकी वजह भी अब सामने आ चुकी है।
वार्मअप मैच से एक दिन पहले पहुंचे थे कोहली
विराट कोहली को छोड़कर टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी पहले ही अमेरिका पहुंच गए थे। वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली वार्मअप मैच से महज एक दिन पहले ही न्यूयॉर्क पहुंचकर टीम इंडिया के साथ जुड़े। रिपोर्ट्स के मुताबिक लंबी यात्रा करने का बाद कोहली ने थकान के चलते खुद को आराम देने का फैसला किया।
ये भी पढ़ें:- बाबर आजम की अंग्रेजी का यूजर ने उड़ाया मजाक, एबी डिविलियर्स ने ऐसे दिया करारा जवाब
आयरलैंड के खिलाफ दिखेंगे कोहली
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार कोहली और टीम इंडिया मैनेजमेंट ने आयरलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरने से पहले तीन दिन का अभ्यास सत्र आयोजित करने का फैसला किया है। जिसके बाद कोहली अब सीधे आयरलैंड के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे। टीम इंडिया विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 5 जून से करेगी।
अभ्यास मैच के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 से एक दिन पहले स्टार खिलाड़ी ने क्रिकेट से लिया संन्यास, भावुक नोट किया शेयर
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 USA vs Canada: बारिश में धुला पहला मैच तो कैसे निकलेगा नतीजा? समझें पूरा समीकरण
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
7 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
20 mins agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
38 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: भारत ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव?
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines