बाबर आजम की अंग्रेजी का यूजर ने उड़ाया मजाक, एबी डिविलियर्स ने ऐसे दिया करारा जवाब

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम के साथ साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने बातचीत की। इस दौरान एक यूजर ने बाबर की अंग्रेजी का मजाक बनाया जिसको डिविलियर्स ने करारा जवाब दिया।

T20 World Cup 2024 babar azam english troll ab de villiers reaction

T20 World Cup 2024 babar azam english troll ab de villiers reaction

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 के लिए आज पाकिस्तान क्रिकेट टीम अमेरिका पहुंची। एक बार फिर से पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कमान बाबर आजम के हाथों में है। अक्सर सोशल मीडिया पर बाबर आजम की अंग्रेजी का यूजर्स मजाक बनाते हुए दिखाई देते हैं। ऐसा ही कुछ एक बार फिर से देखने को मिला लेकिन इस बार यूजर्स की साउथ अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने बोलती बंद कर दी और बाबर का सपोर्ट किया। दरअसल एबी डिविलियर्स ने पाक टीम के कप्तान बाबर आजम को अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के लिए बुलाया था।

विज्ञापन

यूजर ने उड़ा बाबर का मजाक

दरअसल बाबर आजम जब एबी डिविलियर्स के साथ यूट्यूब पर बातचीत कर रहे थे तब एक यूजर ने वीडियो के कमेंट में लिखा कि एबीडी मुश्किल से अपनी हंसी को रोक पा रहे हैं और बाबर अंग्रेजी में बात कर रहे हैं। इसके बाद डिविलियर्स ने यूजर को चुप कराते हुए लिखा कि मेरी उर्दू से कहीं बेहतर उनकी अंग्रेजी है। मेरे हिसाब से जो ज्यादा मायने रखता है वो उनकी शानदार बल्लेबाजी।

विज्ञापन

विज्ञापन

बाबर ने इस दौरान डिविलियर्स के साथ अपने बचपन की कुछ यादों के बारे में भी बातचीत की। बाबर ने बताया कि हमारा परिवार काफी साधारण था और मेरे करियर में मेरे माता-पिता ने अहम भूमिका निभाई है। जब मैंने अपने पिता से क्रिकेट खेलने के लिए पूछा था तो उन्होंने मुझे मना नहीं किया था।

विज्ञापन

विश्व कप में खेलते हुए दिखेंगे बाबर

वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद बाबर आजम को कप्तानी से हटा दिया गया था। जिसके बाद टी20 टीम का कप्तान शाहीन अफरीदी को बनाया गया था। इसके बाद पाकिस्तान टीम को अफरीदी की कप्तानी में न्यूजीलैंड के हाथों टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।

जिसके बाद टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बार फिर से बाबर आजम को कप्तान बनाने का फैसला किया था। अब विश्व कप में पाकिस्तान 6 जून से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पाकिस्तान का टूर्नामेंट में पहला मुकाबला यूएसए के साथ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ