T20 WC 2024: रोहित शर्मा और अजीत अगरकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस, केएल राहुल पर तोड़ी चुप्पी

T20 WC 2024 Team India Press Conference: टी20 विश्व कप 2024 को लेकर बीसीसीआई पहले ही टीम इंडिया का ऐलान कर चुकी है। वहीं आज टीम को लेकर कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

t20 world cup 2024 team india squad press conference rohit sharma ajit agarkar

t20 world cup 2024 team india squad press conference rohit sharma ajit agarkar

T20 WC 2024 Team India Press Conference: टी20 विश्व कप 2024 को लेकर बीसीसीआई पहले ही टीम इंडिया का ऐलान कर चुकी है।  इसको लेकर आज टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजीत अगरकर ने उस सवाल का जवाब दिया, जिसका जवाब हर फैंस जानना चाहता था। पत्रकार ने केएल राहुल को टीम में नहीं चुने जाने को लेकर जब अगकर से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि केएल राहुल काफी अच्छे खिलाड़ी है वो टॉप ऑर्डर में खेलते है जबकि हमें मिडिल ऑर्डर में खिलाड़ी की जरुरत थी।

विज्ञापन

शिवम दुबे के सेलेक्शन पर क्या बोले रोहित?

शिवम दुबे को विश्व कप के लिए चुने जाने को लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि हमने शिवम दुबे को आईपीएल 2024 के प्रदर्शन के हिसाब से चुना है। हमारा टॉप ऑर्डर अच्छा है हमें मिडिल ऑर्डर में एक ऐसे बल्लेबाज की जरुरत थी जो स्वतंत्र होकर खेले और शिवम उसमे फिट बैठते हैं। हालांकि प्लेइंग इलेवन को लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।

विज्ञापन

रिंकू सिंह को क्यों नहीं मिली जगह?

रिंकू सिंह को टीम इंडिया में मौका नहीं मिलने को लेकर अजीत अगरकर ने बताया कि रिंकू सिंह की इसमे कोई गलती नहीं है, उनके लिए ये थोड़ा कठिन हो सकता है। मेरा मानना है कि रिंकू सिंह टीम संतुलम के चलते रह गए हैं। क्योंकि अब एक एक्स्ट्रा स्पिन गेंदबाज की तलाश में थे।

विज्ञापन

विराट के स्ट्राइक रेट पर बोलें अजीत

आईपीएल 2024 के दौरान विराट कोहली के स्ट्राइक रेट की काफी चर्चा हुई। इसको लेकर अजीत अगकर ने कहा कि विराट कोहली के स्ट्राइक रेट पर कभी कोई बात नहीं हुई है, उनका अनुभव मायने रखता है। इस पर ज्यादा सोचने की जरुरत नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ