IPL 2024: क्या रोहित का MI के लिए आज होगा आखिरी मैच? फैंस के रिएक्शन वायरल

IPL 2024 MI vs LSG: मुंबई इंडियंस आज अपना आखिरी लीग मुकाबला खेलने जा रही है। इस मैच को लेकर फैंस का मानना है कि रोहित शर्मा का भी ये मुंबई के लिए आखिरी मुकाबला हो सकता है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर लगातार फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

ipl 2024 mi vs lsg rohit sharma last match mumbai indians

ipl 2024 mi vs lsg rohit sharma last match mumbai indians Image Credit: Social Media

IPL 2024 MI vs LSG: आईपीएल 2024 में 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। ये इस सीजन मुंबई का आखिरी मुकाबला है। ऐसे में टीम इस मैच को जीतकर अपने सीजन-17 के अभियान को खत्म करना चाहेगी। वहीं अब रोहित शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन लगातार वायरल हो रहे हैं। फैंस को लग रहा है कि ये रोहित का आईपीएल में ये मुंबई के लिए आखिरी आईपीएल मुकाबला होने वाला है।

विज्ञापन

क्या रोहित का होगा आखिरी मुकाबला?

आईपीएल 2024 में रोहित ने शुरुआत काफी अच्छी की थी लेकिन बाद के कुछ मैचों में हिटमैन का बल्ला एकदम शांत हो गया। इस सीजन सीएसके के खिलाफ रोहित ने कमाल का शतक लगाया था, इसके बाद से हिटमैन लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं। वहीं आज इस सीजन का मुंबई इंडियंस अपना आखिरी मुकाबला खेलने वाली है। ऐसे में फैंस को लग रहा है रोहित शर्मा का भी ये आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए आखिरी मुकाबला हो सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इसके लेकर सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट शेयर करके लिखा कि रोहित शर्मा का मुंबई इंडियंस के लिए आखिरी गेम और फेयरवेल मैच हो सकता है। तो आईपीएल में रोहित युग का अंत..वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि रोहित शर्मा कल मुंबई इंडियंस के लिए अपना आखिरी मैच खेलने जा रहे हैं। इतिहास इस विरासत को कभी नहीं भूलेगा।

विज्ञापन

आईपीएल 2024 में मुंबई का प्रदर्शन

इस सीजन की शुरुआत से पहले ही रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बना दिया गया था। इस सीजन मुंबई का प्रदर्शन बेद खराब रहा है और टीम सबसे पहले प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई। अभी तक मुंबई ने 13 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को महज 4 में जीत और 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल मुंबई प्वाइंट्स टेबल में सबसे आखिरी नंबर पर है। मुंबई के खराब प्रदर्शन को लेकर कप्तान हार्दिक पर भी काफी सवाल उठे हैं। हार्दिक को हर मैच के दौरान उनकी खराब कप्तानी को लेकर ट्रोल किया जाता रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ