---विज्ञापन---

खेल angle-right

T20 WC 2024: न्यूयॉर्क में मैदान के चारों तरफ बरसेंगे चौके-छक्के, पिच को लेकर क्यूरेटर का बड़ा दावा

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 के शुरुआती मैच न्यूयॉर्क में खेले जाएंगे। जिसको लेकर फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर यहां की पिच कैसी होगी क्या यहां चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिलने वाली है?

---विज्ञापन---

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 को लेकर आए दिन टीमों का ऐलान हो रहा है। ज्यादातर टीमों का स्क्वाड सामने आ चुका है लेकिन अभी कुछ टीमों का बाकी है, जिसपर फैंस की नजरें बनी हुई हैं। वहीं इस फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा है कि अमेरिका में आखिर पिच कैसी होगी। क्या यहां की पिचों पर बल्लेबाजों को ज्यादा मदद मिलेगी या फिर गेंदबाज अपनी गति और उछाल से बल्लेबाजों को परेशान करेंगे।

हालांकि अभी पिचों को बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इस बार विश्व की मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज मिलकर कर रहे हैं। जिसके चलते टूर्नामेंट के कुछ शुरुआती मैच न्यूयॉर्क में खेले जाएंगे। न्यूयॉर्क के मैदान पर दर्शकों को खूब चौके-छक्के देखने को मिलने वाले हैं। बल्लेबाजी को ध्यान में रखकर पिचों को तैयार किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होंगे मैच

टी20 विश्व कप 2024 के शुरुआती मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। जिसको लेकर अब स्टेडियम में पिच तैयार की जा रही है। यहां पिचों को लेकर क्यूरेटर डेमियन हॉफ ने बताया कि हम चाहते हैं कि पिच ऐसी हो जिस पर बल्लेबाज मैदान के चारों तरफ चौके-छक्के लगा सके। हम उस हिसाब से ही इसका डिजाइन तैयार कर रहे हैं। उम्मीद है कि सभी को विश्व कप के दौरान यहां एक अच्छी पिच देखने को मिलेगी।

---विज्ञापन---

टीम इंडिया इस दिन करेगी अपने अभियान की शुरुआत

टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 5 जून से करेगी। पहले मुकाबले में भारतीय टीम का सामना आयरलैंड के साथ होगा। लेकिन फैंस की नजरें अभी से भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाईवोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं। विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद 12 जून को टीम इंडिया का मुकाबला अमेरिका के साथ होगा।

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ‘हार्दिक पांड्या की जगह ये खिलाड़ी हो सकता था उपकप्तान’ पू्र्व दिग्गज ने उठाया सवाल

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: पाकिस्तान टीम का हुआ ऐलान, स्टार खिलाड़ियों की हुई वापसी; देखें पूरी लिस्ट

ये भी पढ़े:- T20 WC 2024: टीम में नहीं मिला इस खिलाड़ी को मौका, अब विराट कोहली से भी निकला आगे

First published on: May 02, 2024 02:38 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola