IPL 2024: कब होता है 5-5 ओवर का मैच? जानें बारिश के बाद खेल के नियम

IPL 2024 Rains Rule: आरसीबी और सीएसके के मैच में भी बारिश पड़ने की संभावना है। यदि बारिश से मैच रद्द हुआ तो आरसीबी को नुकसान होगा क्योंकि उसके पास 12 ही अंक हैं।

RCB vs CSK IPL 2024 Weather

RCB vs CSK IPL 2024 Weather

IPL 2024 Rains Rule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के दो मुकाबलों में बारिश की वजह से मैच रद्द करना पड़ा। गुजरात टाइटंस को अपने दोनों मुकाबलों में एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा। पहले उसका एक मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रद्द हुआ तो वहीं दूसरा मुकाबला गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुआ। इन दो मैचों के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन

चिन्नास्वामी में बारिश का अनुमान

18 मई को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में भी बारिश का अनुमान है। ऐसे में कहा जा रहा है कि ये मैच 5-5 ओवर का हो सकता है। आइए आपको बताते हैं कि 5-5 ओवर का नियम कब लागू होता है और बारिश के बाद खेल के नियम क्या कहते हैं।

विज्ञापन

मैच पूरा कराए जाने की संभावना

आईपीएल के मैचों की शुरुआत शाम 7.30 बजे से होती है। जबकि टॉस 7 बजे से होता है। इसके बाद यदि किसी मैच में बारिश पड़ती है तो कम से कम ओवर में मैच पूरा कराए जाने की संभावना देखी जाती है। यदि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम अपने पूरे ओवर खेल चुकी होती है, तो डीएलएस पद्धति से कम से कम ओवर में मैच कराए जाने की संभावना देखी जाती है।

विज्ञापन

कम से कम 5 ओवर से निकाला जाता है नतीजा

उसी के आधार पर रन और ओवर कम कर टार्गेट दिया जाता है। एक अनुमान के मुताबिक, एक घंटे में 14.11 ओवर के हिसाब से ओवर कम करने की गणना देखी जाती है। दूसरी ओर किसी मैच में नतीजा निकालने के लिए दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली टीम को कम से कम 5 ओवर देने पड़ते हैं।

विज्ञापन

कट ऑफ टाइम 10.56 बजे तक  

वहीं यदि बारिश नहीं रुकती तो दोनों टीमों को 5-5 ओवर देने का प्रावधान है। आईपीएल के किसी मैच में 5-5 ओवर का कट ऑफ टाइम 10.56 बजे तक का है। यानी इस समय तक 5-5 ओवर तक का मैच कराए जाने की संभावना देखी जाती है। बारिश से बाधित मैच को पूरा कराने के लिए लगभग 1 घंटा अतिरिक्त मिलता है। इसके लिए एक्सटेंशन विंडो 12 बजे तक मिलती है। यदि इस बीच बारिश रहती है और मैच कराए जाने की कोई भी संभावना नजर नहीं आती तो इसे रद्द कर दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट बांट दिया जाता है।

विज्ञापन

तीन घंटे 20 मिनट तक पूरा होना चाहिए मैच

नियमानुसार, सामान्य मैच को तीन घंटे और 20 मिनट के अंदर पूरा हो जाना चाहिए। इसमें इनिंग ब्रेक के साथ स्ट्रेटेजिक टाइम आउट भी शामिल रहता है। दोपहर 3.30 बजे से शुरू होने वाले मैच को रात 8 बजे तक पूरा किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ