ICC Champion Trophy 2025 : भारत ने नहीं की हां, फिर भी पाकिस्तान ने तय किया टीम का वेन्यू

ICC Champion Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी इस बार पाकिस्तान करने जा रहा है। जिसको लेकर पाकिस्तान जोरो-शोरों से तैयारी कर रहा है। पाकिस्तान ने आईसीसी को भारत का वेन्यू भी भेज दिया है।

icc champion trophy 2025 in pakistan cricket pcb suggest icc decided team india venue

icc champion trophy 2025 in pakistan cricket pcb suggest icc decided team india venue

ICC Champion Trophy 2025 : पाकिस्तान में लगभग 28 साल के साल के बाद कोई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित होने जा रहा है। अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में होगी। टॉप की 8 टीमें चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेंगी। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट की मेजबानी अकेले करेगा और इसकी तैयारी भी पाकिस्तान ने शुरू कर दी है। जहां पर पाकिस्तान ने तीन शहर लाहौर, कराची और रावलपिंडी को चुना है। इन सभी शहरों में चैंपियंस ट्रॉफी के सारे मैच होंगे। इसकी जानकारी पाकिस्तान ने आईसीसी के साथ साझा की है।

विज्ञापन

क्या टीम इंडिया जाएगी पाकिस्तान?

हालांकि अभी तक ये तय नहीं हुआ है कि भारतीय टीम पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने जाएगी या नहीं। लेकिन इसके उलट पाकिस्तान ने भारत के वेन्यू को भी तय कर लिया है। पाकिस्तान भारत के मैच कराने के लिए लाहौर का चुनाव किया है और पाकिस्तान ने इसका एक ड्राफ्ट भी ICC को भेज दिया है। सूत्रों की मानों तो भारत को नॉकआउट मुकाबलों के लिए जाने से पहले अपने शुरू के क्वालीफाइंग मैच कराची में खेलने होंगे।

विज्ञापन

भारत के लिए पाक ने क्यों चुना लाहौर?

चैंपिंयस ट्रॉफी पाकिस्तान में फरवरी-मार्च में होगी। हालांकि अभी तक चैंपिंयस ट्रॉफी के मैच का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। फिर पाकिस्तान तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। पीसीबी ने भारत के लिए लाहैर को चुनने की तीन वजह बताई है। सबसे पहले वजह लाहौर वाघा बॉर्डर के काफी करीबी है। दूसरा ये कि पाक क्रिकेट बोर्ड सुरक्षा तैयारियों में कोई दिक्कत नहीं होगी और भारतीय फैंस भी आसानी आ सकेंगे। साथ ही चैंपिंयस ट्रॉफी का फाइनल भी लाहौर में होगा।

विज्ञापन

17 साल से पाक नहीं गई टीम इंडिया

बता दें कि टीम इंडिया पिछले 17 सालों से पाकिस्तान नहीं गई है और ना ही कोई दौरा किया है। टीम इंडिया आखिरी बार 2008 में एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान गई थी। जबकि पाकिस्तान की टीम 2012 में भारत आई थी। इसके बाद से कई सालों से दोनों देशों के बीच में कोई द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज नहीं हुई है। दोनों देशों ने भारत-पाकिस्तान के बीच राजनीतिक कूटनीतिक संबंधों में तनाव है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ