RCB Vs CSK: चिन्नास्वामी में आग उगलता है MS Dhoni का बल्ला, रिकॉर्ड दे रहे गवाही

IPL 2024 RCB Vs CSK: आरसीबी और सीएसके के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर अहम मुकाबला होने जा रहा है। ये मैदान सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को काफी पसंद आता है। इस मैदान पर धोनी का बल्ला खूब आग उगलता है।

ipl 2024 rcb vs csk ms dhoni m chinnaswamy stadium record

ipl 2024 rcb vs csk ms dhoni m chinnaswamy stadium record Image Credit: Social Media

IPL 2024 RCB Vs CSK: आईपीएल 2024 में आरसीबी और सीएसके के बीच होने वाला मैच अब काफी अहम हो गया है। इस मैच से प्लेऑफ के लिए एक और टीम क्वालीफाई कर लेगी। ये मैच 18 मई को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये स्टेडियम बल्लेबाजी करने के लिहाज से सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को काफी पसंद आता है।

विज्ञापन

धोनी इस मैदान पर गेंदबाजों की खूब पिटाई करते हैं। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर धोनी का पुराना रिकॉर्ड काफी शानदार है। ऐसे में आरसीबी के गेंदबाजों को धोनी के लिए कोई खास रणनीति बनानी होगी हालांकि धोनी इस सीजन काफी नीचे बल्लेबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन

एम चिन्नास्वामी में धोनी का रिकॉर्ड

इस सीजन एमएस धोनी कप्तान नहीं बल्कि रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेल रहे हैं। धोनी ने इस सीजन अपनी छोटी-छोटी और ताबड़तोड़ पारियों से फैंस का खूब मनोरंजन किया है। धोनी महज एक या दो ओवर के लिए बल्लेबाजी करने आते हैं और 25 से 30 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूत कर देते हैं। वहीं एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरुआत से ही धोनी खूब रन बनाते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

धोनी की कुछ खास पारियां

1. 30 बॉल 65 रन नाबाद (साल 2008)
2. 39 बॉल 70 रन नाबाद (साल 2011)
3. 28 बॉल 48 रन नाबाग (साल 2014)
4. 34 बॉल 70 रन नाबाद (साल 2018)
5. 48 बॉल 84 रन नाबाद (साल 2019)

विज्ञापन

आईपीएल 2024 में अभी तक एमएस धोनी ने 13 मैचों की 12 पारियों में 136 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी का स्ट्राइक रेट 226. 27 का रहा है। औसत की बात करे तो 68 का रहा है। इसके अलावा अभी तक इस सीजन धोनी ने 11 चौके और 12 छक्के लगाए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ