दंपति पर भारी पड़ी कुत्ते की हरकत, लोगों ने गली में गिराकर डंडों से पीटा, वीडियो वायरल

Viral Video: कुत्ते की हरकत मालिक और उसकी पत्नी को भारी पड़ गई और दोनों को सड़क पर गिराकर डंडो से पीटा। वीडियो हैदराबाद के मदुरानगर का बताया जा रहा है जिसको अब तक 10 लाख लोगों ने देखा है।

Viral video

वायरल वीडियो

Viral Video: पालतू कुत्ते भी कई बार मालिक के लिए परेशानी का सबक बनते हैं। ताजा वीडियो हैदराबाद के मदुरानगर का है, जहां एक कुत्ते की हरकत मालिक और उसकी पत्नी को भारी पड़ गई और दोनों को सड़क पर गिराकर डंडों से पीटा। वायरल वीडियो को अब तक 10 लाख लोगों ने देखा है और मिले जुले कमेंट दिए हैं। अधिकतर का कहना है कि ऐसे जानवर घर में कैद रखने चाहिए।

विज्ञापन

कुत्ते के हमले पर मालिक को पीटा

विज्ञापन

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स अपने कुत्ते को टहला रहा है। तभी धनुंजय नाम का एक शख्स अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर कुत्ते के मालिक पर हमला कर देता है। पत्नी अपने पति को पिटते देख बचाने की कोशिश करती है। तीनों लोग अपने हाथ में बास के डंडे लिए पति-पत्नी दोनों पर जोरदार हमला करने लगते हैं। देखते ही देखते काफी भीड़ इकट्ठा हो जाती है और लड़ाई को शांत कराती है। वहां मौजूद एक शख्स ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर ट्विटर पर शेयर किया है।

विज्ञापन

इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को 10 लाख से अधिक लोगों ने देखा, वहीं हजारों ने लाइक किया है। वीडियो देख लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने कमेंट किया कि मुझे लगता है कि कुत्ते ने पहले भी कई लोगों को काटा है तभी वो लोग हमला करते हैं। एक यूजर ने किया कि ऐसे पति-पत्नी को पीटना एक दुखद घटना है ऐसी घटनाओं पर रोक लगनी चाहिए।

विज्ञापन

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि इतनी भीड़ इकठ्ठा है इनको दोनों को बचाना चाहिए तो ये अपने ही जगह खड़े हैं, यह देखकर कितना दुख हो रहा है। एक ने लिखा कि हमला करने वालों पर मामला दर्ज होना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि कैसे लोग हैं महिला को भी नहीं छोड़े, ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ