T20 WC 2024: बदल गए नियम...दो-तीन नहीं, जीतने पड़ सकते हैं 7 मैच, जानें सेमीफाइनल का समीकरण

T20 World Cup 2024 Super 8 Semi Final Scenario: सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिए कितनी जीत जरूरी होंगी। इसे लेकर एक समीकरण सामने आया है।

T20 World Cup 2024 Team India

T20 World Cup 2024

विज्ञापन

T20 World Cup 2024 Super 8 Semi Final Scenario: टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2 जून से होने जा रही है। भारतीय टीम के कई खिलाड़ी अमेरिका पहुंच चुके हैं। जहां उन्होंने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। भारतीय टीम 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ वार्मअप मैच खेलेगी। इसके बाद ग्रुप स्टेज के 4 मुकाबले होंगे। इस बार विश्व कप कुछ नए नियमों के साथ होगा। आइए जानते हैं कि टीमें सुपर-8 में कैसे क्वालीफाई करेंगी…

इस बार 20 टीमें लेंगी हिस्सा

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में 12 टीमें थीं, लेकिन इस बार 20 टीमें हैं। जिन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया है। पिछले वर्ल्ड कप में दो ग्रुप के मुकाबलों के बाद टॉप-4 टीमों ने सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया था, लेकिन अब टीमें सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करेंगी। इसके बाद टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी।

विज्ञापन

पहले से मुश्किल होगी सेमीफाइनल की राह

यानी इस बार सेमीफाइनल की राह थोड़ी मुश्किल होगी। इसके लिए दो राउंड (लीग और सुपर-8) खेलने होंगे। कोई भी टीम अपने 4 लीग मुकाबले खेलकर सुपर-8 में जा सकती है। इसमें डायरेक्ट एंट्री मिल जाएगी। हालांकि तीन जीत के साथ सुपर-8 थोड़ा मुश्किल हो जाएगा क्योंकि यहां मामला नेट रन रेट पर फंस सकता है।

विज्ञापन

सुपर-8 में बनेंगे दो ग्रुप

सुपर-8 में जाने के बाद चार-चार टीम के दो ग्रुप बनेंगे। दोनों ग्रुप से टॉप की दो-दो टीमें सेमीफाइनल का सफर तय करेंगी। सेमीफाइनल में डायरेक्ट एंट्री के लिए तीन जीत जरूरी होंगी। यानी सेमीफाइनल तक जाने के लिए 7 जीत दर्ज करनी पड़ सकती हैं। अगर दो जीत दर्ज की तो नेट रन रेट पर मामला फंस सकता है। देखना होगा कि टीम इंडिया सेमीफाइनल का सफर कैसे तय करती है।

विज्ञापन

कब-कब हैं भारतीय टीम के मैच 

टीम इंडिया 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ पहला मैच खेलेगी। इसके बाद 9 जून को पाकिस्तान, 12 जून को अमेरिका और 15 जून को कनाडा के खिलाफ मुकाबले होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ