गौतम गंभीर-जय शाह के बीच क्या हुई बात? सामने आई डिटेल

Gautam Gambhir Jay Shah Meeting: Team India के हेड कोच पद को लेकर गौतम गंभीर का नाम लगभग तय माना जा रहा है। पिछले दिनों आईपीएल फाइनल के दौरान जय शाह ने गौतम गंभीर से मुलाकात की थी।

Gautam Gambhir Jay Shah Meeting

Gautam Gambhir Jay Shah Meeting

Gautam Gambhir Jay Shah Meeting: टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया का हेड कोच बदल जाएगा। राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से नए कोच की तलाश जारी है। नए कोच के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 मई खत्म हो चुकी है, लेकिन कहा जा रहा है कि गौतम गंभीर प्रमुख दावेदार हैं। दूसरी ओर स्टीफन फ्लेमिंग को लेकर भी चर्चा जोरों पर है, लेकिन माना जा रहा है कि बीसीसीआई किसी भारतीय दिग्गज को ही टीम इंडिया का कोच बनाने के लिए उत्सुक है।

विज्ञापन

मीटिंग के बाद चर्चा हुई तेज

गौतम गंभीर का नाम इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि हाल ही में उन्होंने केकेआर का मेंटर होते हुए उसे आईपीएल चैंपियन बनाया है। केकेआर के विजेता बनने के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह और गौतम गंभीर बातचीत करते नजर आए थे। इसके बाद से इन कयासों को और हवा मिल गई कि गौतम गंभीर को ही टीम इंडिया का हेड कोच बनाया जा सकता है। दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, इसे लेकर अब बड़ी जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन

देश के लिए…

क्रिकबज की खबर के मुताबिक, कोच सिलेक्शन सर्किल में ”देश के लिए करना है” की चर्चा है। यानी जय शाह और गौतम गंभीर के बीच टीम इंडिया का कोच बनकर देश के लिए योगदान देने पर चर्चा हो सकती है। बीसीसीआई और गंभीर का मानना है कि हमें देश के लिए इसे करना चाहिए। कहा जा रहा है कि जय शाह और गौतम गंभीर के बीच हुई बातचीत इसी के इर्द-गिर्द रही। बता दें कि गौतम गंभीर ‘राष्ट्रवाद’ को लेकर मुखर रहे हैं। वह सार्वजनिक मंचों पर देशभक्ति के बयान देते भी नजर आते रहे हैं।

विज्ञापन

गौतम गंभीर ने किया आवेदन

कहा जा रहा है कि गौतम गंभीर ने हेड कोच पद के लिए आवेदन कर दिया है। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। क्रिकबज के सूत्र के अनुसार, गंभीर की नियुक्ति लगभग तय हो चुकी है। जल्द ही इसकी घोषणा की जा सकती है। आपको बता दें कि गौतम गंभीर अभी केकेआर के मेंटर हैं। उन्हें टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए ये पद छोड़ना होगा। इसी के साथ लंबी यात्रा और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट उनके लिए चुनौतियां होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ