T20 WC 2024: कनाडा की जीत और बारिश का मौसम...PAK पर मंडराया बाहर होने का खतरा

T20 World Cup 2024 Points Table Group A: कनाडा और आयरलैंड के बीच हुए मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान की टीम नीचे खिसक गई है। अब उसका सामना भारत से 9 जून को होगा।

T20 World Cup 2024 Pakistan Team

T20 World Cup 2024 Pakistan Team

T20 World Cup 2024 Points Table Group A: टी-20 विश्व कप में एक के बाद एक बड़े उलटफेर देखने को मिल रहे हैं। यूएसए के पाकिस्तान को हराने के बाद कनाडा की टीम ने आयरलैंड को हराकर अपसेट कर दिया। कनाडा की इस जीत ने ग्रुप-ए में शामिल दो टीमों की टेंशन बढ़ा दी है। पाकिस्तान की टीम पर तो बाहर होने का खतरा मंडरा गया है। आइए जानते हैं कि कनाडा-आयरलैंड के बीच मुकाबले के बाद सुपर-8 का क्या समीकरण बन रहा है।

विज्ञापन

एक स्थान नीचे खिसकी पाकिस्तान की टीम 

कनाडा की टीम इस जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान को पछाड़ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। उसके पास 2 मैचों बाद 2 ही अंक हैं। पाकिस्तान ने अब तक एक ही मैच खेला है। ऐसे में उसके पास 0 अंक और 0 नेट रन रेट है। पाकिस्तान की टीम की टेंशन यहीं खत्म नहीं होती। भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में बारिश पड़ने की 42 प्रतिशत संभावना है। ऐसे में न्यूयॉर्क के मौसम ने पाकिस्तान की टेंशन को और बढ़ा दिया है। अब अगर भारत-पाकिस्तान मैच में बारिश आती है तो पाकिस्तान की टीम पर वर्ल्ड कप से बाहर होने खतरा मंडरा जाएगा।

विज्ञापन

यूएसए कर सकती है क्वालीफाई

दरअसल, बारिश के चलते मैच रद्द होने से पाकिस्तान की टीम को 2 में से 1 ही अंक मिल पाएगा। ऐसे में उसे अपने अगले दो मैचों में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। उससे पाकिस्तान के पास 5 अंक हो सकेंगे, लेकिन यूएसए की टीम पहले ही 4 अंक और और +0.626 का नेट रन रेट प्राप्त कर चुकी है। ऐसे में यदि उसका एक मैच भी धुलता है या फिर एक में जीत मिलती है तो यूएसए आसानी से क्वालीफाई कर सकती है। आपको बता दें कि ग्रुप स्टेज में हर टीम को 4 मुकाबले खेलने हैं। जिससे उसके पास अधिकतम 8 अंक हो सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

टीम इंडिया कैसे करेगी क्वालीफाई?

जबकि भारत के सुपर-8 में पहुंचने की संभावनाओं की बात करें तो टीम इंडिया के अभी तीन मैच बाकी हैं। अगर टीम इंडिया को एक भी मैच में हार मिलती है तो उसे बड़ा झटका लग सकता है। फिर टीम इंडिया बाकी मैच जीतकर अधिकतम 6 अंक ही हासिल कर पाएगी। इस बीच यदि एक भी मैच बारिश की वजह से धुल जाता है और किसी भी एक मैच में हार मिलती है तो वह अधिकतम 5 अंक ही हासिल कर पाएगी। ऐसे में भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ हर हाल में मुकाबला जीतना होगा। पाकिस्तान को अगर क्वालीफाई करना है तो हर हाल में अपने तीनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे। कनाडा की जीत ने आयरलैंड को सबसे नीचे खिसका दिया है। उसके पास 2 मैचों बाद 0 अंक हैं। ऐसे में उसका सुपर-8 में क्वालीफाई करना बेहद मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ