USA vs PAK: मोहम्मद शमी ने पाकिस्तान के गेंदबाजों को दिखाई 'औकात', बाबर आजम को जमकर सुनाया

Mohammed Shami USA vs PAK: भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पाकिस्तान-यूएसए मैच का एनालिसिस करते हुए PAK टीम को जमकर सुनाया। उन्होंने कप्तान बाबर आजम और आजम खान के साथ ही गेंदबाजों की जमकर क्लास ली।

Mohammed Shami PAK vs USA

Mohammed Shami PAK vs USA

Mohammed Shami USA vs PAK: पाकिस्तानी की गेंदबाजी को वर्ल्ड क्लास कहकर प्रचारित किया जाता है। कहा जाता है कि उनके पेस अटैक का सामना हर किसी के बस की बात नहीं, लेकिन यूएसए के खिलाफ मुकाबले में इसकी पोल ही खुल गई। एक छोटी टीम के सामने पाकिस्तान के गेंदबाज बेबस नजर आए। उसे इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान की हार के बाद बवाल मचा हुआ है। यूएसए से मिली हार ने पाकिस्तान टीम पर कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। कप्तान बाबर आजम को दिग्गजों से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी पाकिस्तान की हार के बाद उसके गेंदबाजों को औकात दिखा दी है।

विज्ञापन

यूएसए के सामने पाकिस्तान की टीम बच्चा, बाबर ने खेला टेस्ट

मोहम्मद शमी ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस मैच का एनालिसिस किया। शमी ने कहा- वैसे तो पाकिस्तान के सामने यूएसए के खिलाड़ी बच्चे लगने चाहिए थे, लेकिन आज यूएसए के सामने पाकिस्तान बच्चा नजर आई। बाबर आजम ने तो इस मैच में टेस्ट खेला। वे बड़ी फुर्सत में नजर आ रहे थे। पहली 30 गेंदों में तो वह टेस्ट मैच खेलते नजर आए। शमी ने कहा कि अगर आप टी-20 जैसे फॉर्मेट में इतनी स्लो बैटिंग कर रहे हैं तो खुद अपनी टीम को नीचे गिराने में लगे हैं। मुझे कहीं से नहीं लगा कि बाबर टी-20 जैसी बैटिंग के मूड में थे। शमी ने आगे कहा कि एक शादाब ही ऐसे थे, जो टी-20 क्रिकेट खेलते नजर आए। बाकी तो मुझे ऐसा लग रहा था जैसे या तो उनको गेम आता नहीं है या फिर वे खेलना नहीं चाहते।

विज्ञापन

आजम खान पर भड़के 

शमी पाकिस्तान के बल्लेबाज आजम खान पर भी भड़कते हुए दिखे। उन्होंने कहा- आजम खान मेरी समझ के बाहर हैं। इनके शुरू से ही कुछ समझ नहीं आ रहा है। इनको ये ही समझ नहीं आ रहा है कि बैटिंग कैसे करनी है। भाई यहां दुनिया में छंटकर प्लेयर आते हैं। यहां बैटिंग करनी पड़ती है। आजम के तो अब तक ये ही समझ नहीं आया है कि मुझे काम क्या दिया गया है। न तो वे विकेटकीपिंग सही कर रहे हैं और न ही बल्लेबाजी।

विज्ञापन

अपने ऊपर इतना घमंड, शो-ऑफ करना छोड़ो

इसके बाद शमी ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली। शमी ने कहा- मुझे समझ नहीं आता कि आप अपने ऊपर इतना घमंड करते हो। आपसे 159 रन ही नहीं बच पाए। फिर आपने सुपर ओवर में 18 रन कैसे खा लिए। शमी ने कहा कि आपको अपने स्किल और गेम पर ध्यान देना चाहिए। शो-ऑफ पर आपको ध्यान नहीं देना चाहिए। आपको रियलिटी में जीना होगा। हम मानते हैं कि क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है, लेकिन आपकी जैसी लाइनअप थी, आपको यूएसए से हारना नहीं चाहिए था। ये दो पॉइंट आपको बहुत भारी पड़ेंगे। हो सकता है कि ये मैच आपको टूर्नामेंट से ही बाहर कर दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ