IND-PAK के ग्रुप में मची खलबली, कनाडा ने आयरलैंड को हराकर अंकतालिका हिलाई

T20 World Cup 2024 Canada vs Ireland: कनाडा की टीम ने आयरलैंड को हराकर टी-20 विश्व कप की पॉइंट्स टेबल में हलचल मचा दी है। भारत-पाकिस्तान की टीम इसी ग्रुप में शामिल है।

Canada vs Ireland T20 World Cup 2024

Canada vs Ireland T20 World Cup 2024

T20 World Cup 2024 Canada vs Ireland: टी-20 विश्व कप जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इसका रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। जहां एक ओर यूएसए ने पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया तो वहीं शुक्रवार को कनाडा ने आयरलैंड को हराकर एक और अपसेट किया। इसी के साथ कनाडा ने आयरलैंड को हराकर अंकतालिका में खलबली मचा दी है। भारत, पाकिस्तान, कनाडा, आयरलैंड और यूएसए एक ही ग्रुप में हैं। ग्रुप-ए में शामिल इन टीमों के बीच जबर्दस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। कनाडा ने आयरलैंड को शिकस्त देकर पॉइंट्स टेबल में छलांग लगा दी है।

विज्ञापन

पाकिस्तान टीम की बढ़ी टेंशन

कनाडा की जीत से पाकिस्तान को थोड़ा झटका लगा है। कनाडा जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान से ऊपर आ गई है। जबकि पाकिस्तान की टीम अब चौथे स्थान पर खिसक गई है। यानी कनाडा ने पाकिस्तान की जमीन खिसकाकर उसे नीचे कर दिया है। कनाडा की टीम 2 मैचों में से 1 में जीत और 1 में हार के बाद 2 अंक और -0.274 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर आ गई है। भारतीय टीम 1 मैच में जीत के बाद दूसरे स्थान पर है। उसे 2 अंक और +3.065 का नेट रन रेट प्राप्त है। यूएसए की टीम अपने दोनों मुकाबले जीतकर पहले स्थान पर काबिज है। उसके पास 4 अंक और +0.626 का नेट रन रेट है। आयरलैंड की टीम दोनों मैचों में हार के बाद सबसे नीचे पहुंच गई है। उसके पास -1.712 का नेट रन रेट है। अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ अगला मैच भी हार जाती है तो टीम का सुपर-8 में पहुंचना काफी मुश्किल हो जाएगा। उसके बाद पाकिस्तान की टीम अगर अपने अगले दो मुकाबले जीत भी जाती है तो उसे 4 अंक ही हासिल हो पाएंगे। इससे उसे दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना पड़ेगा।

विज्ञापन

कनाडा ने दिखाया शानदार खेल

कनाडा ने आयरलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 137 रन बनाए। कनाडा के मिडल ऑर्डर ने इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी की। 53 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद निकोलस किर्टोन ने 35 गेंदों में 3 चौके-2 छक्के ठोक 49 रन जड़े। वहीं विकेटकीपर श्रेयस मोवा ने 36 गेंदों में 37 रन जड़कर कनाडा को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। आयरलैंड के गेंदबाज जोशुआ लिटिल इस मैच में काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में बिना विकेट लिए 37 रन लुटाए। खराब गेंदबाजी के बाद आयरलैंड की टीम ने फ्लॉप शो दिखाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

शुरू से ही बैकफुट पर ही आयरलैंड

आयरलैंड की टीम चेज करते हुए शुरू से ही बैकफुट पर रही। टीम के 59 रनों पर उसके 6 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। फिर जैसे-तैसे जॉर्ज डॉकरेल और मार्क अडायर ने पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। कनाडा ने ये मुकाबला 12 रन से जीता। कनाडा के गेंदबाज जेरेमी गॉर्डन ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश करते हुए 4 ओवर में महज 16 रन देकर 2 विकेट चटकाए। जबकि डिलन हेलिगर ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट झटके। जुनैद सिद्दीकी और कप्तान साद बिन सफर को एक-एक विकेट विकेट मिला। आपको बता दें कि इससे पहले कनाडा को यूएसए के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन जिस तरह से उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ खेल दिखाया, उसने क्रिकेटप्रेमियों को हैरान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ