IND vs AUS: आखिरी दो सेशन में दिखी भारतीय गेंदबाजों की बेबसी, कंगारू बल्लेबाजों ने जमकर लूटे रन

India vs Australia: आखिरी दो सेशन में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने खूब रन बनाए। मेजबान टीम के आगे भारतीय गेंदबाज बेबस दिखे। आंकड़े इसी ओर इशारा कर रहे हैं।

Jasprit Bumrah (1)

India vs Australia: पांच मैचों की खेली जा रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मैच गाबा के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है। दूसरा दिन पूरी तरह से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के नाम रहा। दूसरे मैच में शतक जमाने वाले ट्रेविस हेड का बल्ला एक बार फिर बोला और उन्होंने शतकीय पारी खेली। आखिरी दो सेशन में भारतीय गेंदबाजों ने खूब रन दिए, जिसके आंकड़े आप देख सकते हैं।

विज्ञापन

आखिरी दो सेशन में भारतीय गेंदबाज हुए बेबस

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने दूसरे दिन पहले सेशन में धीरज के साथ बल्लेबाजी की और 29.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 76 रन बनाए। लेकिन आखिरा दो सेशन कंगारुओं ने अपने नाम कर लिया। दूसरे सेशन में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने 27 ओवर में बिना विकेट गंवाए 130 रन बनाए, जबकि तीसरे सेशन में कंगारुओं ने 31 ओवर में 4 विकेट खोकर 171 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने आखिरी दो सेशन अपने नाम करते हुए भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी दो सेशन में 301 रन बनाए और भारतीय गेंदबाजों का पसीना निकाल दिया।

विज्ञापन

भारतीय गेंदबाज दिखे बेबस

जसप्रीत बुमराह को छोड़कर अन्य भारतीय गेंदबाज बेबस दिखाई दिए। जहां जसप्रीत बुमराह ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 5 विकेट अपने नाम किया तो वहीं मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, रवींद्र जडेजा और नितीश कुमार रेड्डी बेबस दिखाई दिए। इन खिलाड़ियों ने जमकर रन खर्च किए। सिराज ने 22.2 ओवर में 97 रन खर्च कर 1 विकेट, तो आकाशदीप ने 24.4 ओवर में 78 रन खर्च कर 0 विकेट तो रवींद्र जडेजा ने 16 ओवर में 76 रन खर्च कर 1 विकेट अपने नाम किया।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 101 ओवर में 405/7 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ ने 190 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली, जबकि ट्रेविस हेड ने 18 चौके की मदद से 152 रन बनाए। भारत को तीसरे दिन पहले सेशन में ही मेजबान टीम को जल्द से जल्द ऑलआउट करना होगा। इसके बाद मैच में वापसी करने के लिए भारतीय बल्लेबाजों को अपना जलवा दिखाना होगा। तीसरे दिन रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल से खासा उम्मीदें हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ