Pakistan T20 WC 2024

Ind vs Pak: पाकिस्तान के लिए बोझ बने ये 4 खिलाड़ी, टीम इंडिया का कैसे करेंगे सामना

Ind vs Pak: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की टी20 वर्ल्डकप 2024 में खराब शुरुआत हुई है। टीम अपना पहला मुकाबला यूएसए से ही हार गई है। ऐसे में पाकिस्तानी टीम के चयन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका प्रदर्शन खराब होता जा रहा है और वह टीम के लिए बोझ बनते हुए नजर आ रहे हैं।

T20 WC 2024 Ind vs Pak: टी20 वर्ल्डकप में यूएसए जैसी टीम से हारने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कमजोरी अब सभी को मालूम चल चुकी है। वर्ल्डकप में हिस्सा लेने अमेरिका पहुंची पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने अपने पहले ही मैच में खराब गेंदबाजी और फील्डिंग करके बता दिया है कि उनकी तैयारियां अधूरी है। पाकिस्तान की हार के बाद टीम की कमजोरी पर तमाम दिग्गज अपनी राय रख रहे हैं। ऐसे में क्रिकेट के जानकारों का कहना है कि पाकिस्तान के लिए 4 खिलाड़ी बोझ बने हुए हैं। ये खिलाड़ी अगर भारत के खिलाफ ऐसे ही खेलते नजर आए तो भारतीय टीम 9 जून को बंपर जीत तय करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस लिस्ट में पाकिस्तान बल्लेबाज आजम खान, मोहम्मद रिजवान और शाहीन आफरीदी का नाम शामिल है। कहा जा रहा है कि आजम खान अपने फिटनेस से जूझ रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी, कोच, कमेंटेटर और फैंस तक को नहीं पता है कि आजम खान का चयन टी20 क्रिकेट के लिए क्यों हुआ है। आजम खान का प्रदर्शन उतना भी बेहतरीन नहीं रहा है कि वह विश्वकप टीम का हिस्सा हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मोहम्मद रिजवान को लेकर लोगों का मानना है कि वह खुद कप्तान बनना चाहते हैं। बाबर आजम की जगह लेकर वह टीम की कमान अपने हाथों में लेना चाहते हैं। लास्ट 3 टी20 मैच में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। इन 3 मैचों में एक में वह 0 पर आउट हुए हैं। वहीं, 1 मैच में मोहम्मद रिजवान ने 9 रन और 1 मैच में 23 रन का स्कोर बनाया है।
पाकिस्तानी टीम बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों की फॉर्म से भी जूझ रही है। टीम के मुख्य गेंदबाज शाहीन आफरीदी का प्रदर्शन वैसा नहीं है, जैसी उनसे उम्मीद की जा रही थी। ये खिलाड़ी पाकिस्तानी टीम के लिए बोझ कैसे बने हुए हैं, ये जानने के लिए पूरा वीडियो देखें…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ