विनोद कांबली को युवराज सिंह से आधी पेंशन क्यों मिलती है? जानें बड़ी वजह

Vinod Kambli: सचिन तेंदुलकर के दोस्त विनोद कांबली को युवराज सिंह से कम पेंशन क्यों मिलती है?

Vinod Kambli

Vinod Kambli: विनोद कांबली इन दिनों चर्चा में हैं। वह गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। कांबली की पर्सनल लाइफ भी इन दिनों खूब सुर्खियों में है। कांबली इन दिनों खराब आर्थिक स्थिति से जूझ रहे हैं। हालांकि बीसीसीआई की ओर से कांबली को मिलने वाली पेंशन युवराज सिंह से बेहद कम है। आइए जानते हैं इसकी वजह।

विज्ञापन

बीसीसीआई ने पेंशन में की थी बढ़ोतरी

साल 2022 में बीसीसीआई ने रिटायर हो चुके खिलाड़ियों की पेंशन बढ़ाने का ऐलान किया था। साल 2022 से पहले प्रथम श्रेणी खिलाड़ियों को 15 हजार रुपये पेंशन मिलती थी, जो बढ़कर 30 हजार रुपये की गई थी।

विज्ञापन

इसी क्रम में पूर्व टेस्ट खिलाड़ियों को पहले 37500 रुपये मिलते थे, जो बाद में बढ़ाकर 60 हजार रुपये किए गए थे। वहीं जिन क्रिकेटरों की पेंशन 50 हजार थी उन्हें 70 हजार रुपये दिए जाने लगे थे। वहीं युवराज सिंह को बीसीसीआई से 60 हजार पेंशन आती है, जबकि कांबली को 30 हजार ही पेंशन मिलती है। दरअसल कांबली की 30 हजार रुपये पेंशन मिलने की वजह ये है कि उन्होंने भारत के लिए 25 से भी कम टेस्ट मैच खेले हैं और 100 से अधिक फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। ऐसे में इसलिए कांबली को युवराज की तुलना में कम पेंशन मिलते हैं। जबकि युवी ने भारत के लिए 40 टेस्ट मैच खेले हैं।

विज्ञापन

दोनों खिलाड़ियों का करियर

युवराज सिंह ने भारत के लिए 40 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 33.92 की औसत के साथ 1900 रन बनाए हैं साथ ही 9 विकेट चटकाए हैं। वहीं 304 वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने 36.55 की औसत के साथ 8701 रन बनाने के अलावा 111 विकेट चटकाए हैं। वहीं 58 टी-20 मैच में बाएं हाथ के खिलाड़ी ने 1177 रन बनाने के अलावा 28 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।

वहीं विनोद कांबली की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए 17 टेस्ट मैच में 54.20 की औसत के साथ 1084 रन बनाए हैं। इसके अलावा 104 वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने 32.59 की औसत के साथ 2477 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ