शाकिब अल हसन पर लगा बैन, बड़ी वजह आई सामने
Shakib Al Hasan: शाकिब अल हसन को बड़ा झटका लगा है। उनके ऊपर बोर्ड ने प्रतिबंध लगा दिया है।
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya

Shakib Al Hasan: बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ी शाकिब अल हसन की मुश्किलें बढ़ चुकी हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा आयोजित किसी भी टूर्नामेंट में गेंदबाजी करने पर बैन लगा दिया गया है। शाकिब का गेंदबाजी एक्शन अवैध पाया गया है। फिलहाल शाकिब बांग्लादेश टीम से दूर चल रहे हैं।
37 साल के शाकिब ने सितंबर 2024 में काउंटी चैंपियनशिप में सरे के लिए खेला था। एक मैच के दौरान मैदानी अंपायर स्टीव ओ’शॉघनेसी और डेविड मिल्न्स द्वारा उनके गेंदबाजी एक्शन के लिए रिपोर्ट किया था।
अब रिपोर्ट में कहा गया है कि शाकिब का गेंदबाजी एक्शन अवैध था। उन्हें इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा किसी भी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए दोबारा टेस्ट से गुजरना पड़ेगा। सितंबर में उन्होंने समरसेट के खिलाफ खेलते हुए अपने आखिरी मैच में 9 विकेट भी दर्ज किए थे।
फिलहाल बांग्लादेश वेस्टइंडीज दौरे पर है, जहां पर टेस्ट और वनडे के बाद अब टी-20 सीरीज खेली जाएगी। टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर रही थी जबकि वनडे सीरीज वेस्टइंडीज ने जीती थी। शाकिब ने भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज प्रारूप से संन्यास लेने का फैसला किया था। लेकिन वह अपना आखिरी मैच घरेलू सरजमीं पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 2 टेस्ट मैच की सीरीज में खेलना चाहते थे। लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से शाकिब को बांग्लादेश स्क्वाड में नहीं चुना गया। अब शाकिब बांग्लादेश के लिए अपना आखिरी मैच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना चाहते हैं।
🚨 Shakib Al Hasan’s action was reported by the standing umpires while he was playing for Surrey in the County Championship; he’s ineligible to bowl in ECB competitions until he has passed an independent re-assessment of his bowling action pic.twitter.com/C8AX53pigg
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) December 13, 2024
शाकिब का शुमार बांग्लादेश के दिग्गज खिलाड़ियों में किया जाता है। उन्होंने अब तक 71 टेस्ट मैच में 37.77 की औसत के साथ 4609 रन बनाए हैं साथ ही उन्होंने 246 विकेट भी अपने नाम किए हैं। जबकि 247 वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने 37.29 की औसत के साथ 7570 रन बनाने के साथ 317 विकेट झटके हैं। वहीं 129 टी-20 मैच में उन्होंने 2551 रन बनाने के अलावा 149 विकेट चटकाए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: