T20 WC 2024: इंग्लैंड टीम के साथ जुड़ा पूर्व चैंपियन खिलाड़ी, इस भूमिका में आएंगे नजर

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप में इंग्लैंड अपने अभियान की शुरुआत 4 जून से करेगी। वहीं इससे पहले टीम के साथ पूर्व दिग्गज चैपिंयन खिलाड़ी जुड़ चुका है। जो इंग्लैंड
टीम में खास भूमिका निभाएगा।

T20 World Cup 2024 Kieron Pollard assistant coach England cricket team

T20 World Cup 2024 England cricket team

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप का बिगुल बज चुका है। हर टीम इस मेगा इवेंट में अपना पूरा दमखम दिखाएगी। वहीं अब इंग्लैंड टीम की बल्लेबाजी को और ज्यादा मजबूत करने के लिए टीम के साथ पूर्व चैंपियन खिलाड़ी जुड़ चुका है। जो इंग्लैंड को तीसरी चैंपियन बनाने में मदद करेगा। इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड अपने अभियान की शुरुआत 4 जून को करने वाली है। इंग्लैंड अपना पहला मैच स्कॉटलैंड के साथ खेलने वाली है।

विज्ञापन

कीरोन पोलार्ड बने सहायक कोच

वेस्टइंडीज टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड इंग्लैंड टीम के साथ सहायक बैटिंग कोच के रूप में जुड़ चुके हैं। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने ये फैसला काफी सोच समझकर लिया है। क्योंकि इस बार विश्व कप की मेजबानी वेस्टइंडीज भी कर रहा है। कीरोन पोलार्ड को वेस्टइंडीज की पिचों का बहुत अनुभव है, जिससे इंग्लैंड टीम को काफी ज्यादा मदद मिल सकती है। टीम के साथ पोलार्ड के जुड़ने की जानकारी इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

टी20 क्रिकेट का अच्छा अनुभव

कीरोन पोलार्ड को टी20 क्रिकेट का काफी ज्यादा अनुभव है। उनको टी20 क्रिकेट के दिग्गजों खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। अपने क्रिकेट करियर में पोलार्ड ने 600 से अधिक टी20 मैच खेले हैं। पोलार्ड विश्व कप विजेता वेस्टइंडीज टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। वेस्टइंडीज के लिए पोलार्ड ने 101 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें उनके नाम 1569 रन दर्ज है। इसके अलावा पोलार्ड ने अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए 660 टी20 मैच खेले हैं। जिसमें उनके नाम 12 हजार से ज्यादा रन दर्ज है।

विज्ञापन

विश्व कप में इंग्लैंड के मैचों का शेड्यूल

इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड (4 जून)
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (8 जून)
इंग्लैंड बनाम ओमान (13 जून)
इंग्लैंड बनाम नामीबिया (15 जून)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ