India vs Australia St Lucia Weather Update: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सोमवार को सेंट लूसिया में टी-20 विश्व कप का बड़ा मुकाबला खेला जा रहा है। सुपर-8 के तहत खेले जाने वाले इस मैच का नतीजा सेमीफाइनल की राह तय कर देगा। अगर भारत को इस मैच में जीत मिलती है तो वह सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर जाएगा, लेकिन हारने पर थोड़ी मुश्किल हो सकती है। ऑस्ट्रेलिया के जीतने पर उसकी सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रहेंगी, लेकिन हार के बाद उसका पेच फंस जाएगा। इस बीच सेंट लूसिया में मौसम को लेकर ऑस्ट्रेलिया की टेंशन बढ़ गई है।
क्या है सेंट लूसिया का मौसम?
सेंट लूसिया में 4.1 ओवर के बाद बारिश शुरू हो गई। तब तक भारत ने 1 विकेट खोकर 43 रन बना लिए थे। हालांकि मैच दोबारा शुरू हो गया है, लेकिन बारिश की पूरी संभावना है। जैसे-जैसे समय बढ़ता जाएगा, वैसे-वैसे बारिश की संभावना भी बढ़ सकती है। इस मुकाबले पर बारिश का साया पड़ा तो ऑस्ट्रेलिया पर बाहर होने का खतरा मंडरा जाएगा।
इससे पहले भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने मौसम पर अपडेट देते हुए बताया कि फिलहाल मौसम अच्छा लग रहा है, लेकिन हल्की बारिश की उम्मीद है। इसलिए इंतजार करने और देखने की जरूरत है। उम्मीद है कि यह एक रोमांचक मैच होगा।
बारिश आने पर क्या होगा?
आपको बता दें कि सुपर-8 के मुकाबलों में रिजर्व डे नहीं है। ऐसे में 5-5 ओवर या 10-10 ओवर का मैच कराया जा सकता है। अगर किसी टीम ने पहले बल्लेबाजी की और फिर बारिश आई तो डीएलएस मैथड से लक्ष्य कम किया जा सकता है। इसके बावजूद मैच पूरा कराने की स्थिति नहीं बनती है तो इसे रद्द कर दिया जाएगा। अगर ये मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ तो दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट बांटा जाएगा।
किसे होगा नुकसान?
अगर ये मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ तो टीम इंडिया को फायदा होगा। ग्रुप-1 में भारतीय टीम के पास अभी 4 अंक और +2.425 का नेट रन रेट है। मैच रद्द होने पर भारतीय टीम के पास 5 अंक हो जाएंगे। इससे वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। जबकि ऑस्ट्रेलिया को नुकसान होगा क्योंकि उसके पास ये मैच जीतकर 4 अंक हासिल करने का मौका है। मैच रद्द होने पर उसके पास 3 मैचों में 3 ही अंक रह जाएंगे। उसे फिर बांग्लादेश और अफगानिस्तान के मैच पर निर्भर रहना होगा। अगर ये मैच बांग्लादेश जीत जाती है तो ऑस्ट्रेलिया 3 अंकों के साथ क्वालीफाई कर जाएगी।
ये भी पढ़ें: Video: ऑस्ट्रेलिया को हराकर सूद समेत बदला लेगा भारत? देखें समीकरण
ये भी पढ़ें: Video: ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान दोनों हारे तो कौन खेलेगा सेमीफाइनल? समझें समीकरण
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्लेइंग-11 में क्या होगा बदलाव? कैसे हैं दोनों टीमों के रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
LIVE: भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच आज, रांची में होगी भिडंत
4 mins agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार ने ठोका दावा
9 mins agoIND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
49 mins agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
56 mins ago2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगा भारत? नोट करें पूरा शेड्यूल
1 hr agoAUS A के खिलाफ फेल हो गए भारत के 3 स्टार बल्लेबाज
1 hr agoऋतुराज की खुली पोल, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे वनडे में भी रहे फ्लॉप
2 hrs ago33 गेंदों पर 0 रन... ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
2 hrs agoचोट की मार झेल रही टीम इंडिया, 32 खिलाड़ी पहुंचे रिहैब सेंटर, हुए खुलासे
3 hrs agoसंजू हो रहे फ्लॉप, फिर भी वैभव को नहीं मिलेगा मौका? आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines