ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्लेइंग-11 में क्या होगा बदलाव? कैसे हैं दोनों टीमों के रिकॉर्ड

T20 World Cup 2024 में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच खेला जाएगा। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीम ये मैच जीतना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया के लिए ये मैच करो या मरो की स्थिति वाला है। पिच भी बल्लेबाजों के मुफीद है।

India vs Australia

India vs Australia

T20 World Cup 2024 में सुपर-8 की जंग अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। अब तक सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की टीम पहुंच चुकी है। जबकि वेस्टइंडीज और USA सुपर-8 से ही बाहर हो गई है। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम की स्थिति आज होने वाले भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच के बाद साफ हो जाएगी। भारत इस मैच को जीतता है तो वह सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लेगा, लेकिन अगर भारत करीबी अंतर से ये मैच हार जाता है तो भी परिस्थितियों के अनुसार वह सेमीफाइनल में एंट्री पा जाएगा।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के लिए करो या मरो का मैच

भारत से ज्यादा ये मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए कठिन है। ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इस मैच को हर हाल में जीतना होगा। ऑस्ट्रेलिया अगर ये मैच हार जाता है और अफगानिस्तान अपना अगला मैच जीत लेता है तो भारत और अफगानिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता देखना होगा।

विज्ञापन

किसका पलड़ा भारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 31 टी20 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें 19 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 11 मैच जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया का अब तक कुल 5 बार आमना-सामना हुआ है। इसमें 3 बार भारत और 2 बार ऑस्ट्रेलिया जीता है।

विज्ञापन

कैसी है पिच

भारत-आस्ट्रेलिया का ये मैच सेंट लूसिया में डेरेन सैमी स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां कि पिच बल्लेबाजों को मदद देती है। अब तक यहां पर कुल 40 मैच खेले गए हैं। जिसमें 18 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। यहां का औसत स्कोर 145 का है।

विज्ञापन

क्या भारत प्लेइंग-11 में करेगा बदलाव

पिछले 2 मैचों में जिस तरह का प्रदर्शन भारतीय टीम ने किया है। उससे साफ है कि भारतीय टीम के प्लेइंग-11 में कोई भी बदलाव की संभावना नहीं है। भारत सुपर-8 के अंतिम मैच में भी पिछली प्लेइंग-11 के साथ ही खेल सकता है। खासतौर पर जिस तरह का प्रदर्शन कुलदीप यादव ने किया है उससे उनकी दावेदारी अब मजबूत है।

विज्ञापन

भारत की संभावित प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिका पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग-11

मिचेल मार्श (कप्तान), डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, एश्टन एगर, एडम जैंपा और जोश हेजलवुड

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ