हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सेमीफाइनल जीतते ही रोहित शर्मा ने बाबर आजम को पछाड़ा, रचा नया कारनामा

T20 World Cup 2024 में इंडियन क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को धूल चटाते हुए फाइनल में एंट्री कर ली है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। इस बीच रोहित शर्मा ने अपने नाम रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Rohit Sharma

T20 World Cup 2024 में इंडियन क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को धूल चटाते हुए फाइनल में एंट्री कर ली है। फाइनल मैच में भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। भारतीय टीम टी20 क्रिकेट की चैंपियन बनने से बस 1 कदम ही दूर रह गई है। भारतीय टीम के प्रशंसकों को कप्तान रोहित शर्मा से बड़ी उम्मीदे हैं। रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में टीम के लिए शानदार पारी खेल रहे हैं। इस बीच भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम और भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ते हुए अपने नाम बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

रोहित शर्मा बने नंबर-1

रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच में जीत हासिल करने वाले कप्तान बन गए हैं। रोहित शर्मा ने भारत के लिए 2017 से लेकर अब तक कुल 62 टी20 मैचों में कप्तानी की है। इसमें उन्होंने 49 मैच जीते हैं। वहीं, इससे पहले 48 मैच बाबर आजम ने भी जीते हैं। बाबर आजम ने 85 मैचों में 48 मैच जीते हैं। जबकि रोहित शर्मा ने 62 मैच में 49 मैच जीतकर सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने की उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने पाकिस्तान के बाबर आजम को पछाड़ दिया है।

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup: साउथ अफ्रीका से टी20 वर्ल्ड कप में 6 बार भिड़ चुका है भारत, देखें क्या रहे नतीजे

विज्ञापन

बाबर आजम इस मामले में आगे

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों की कप्तानी करने के मामले में बाबर आजम अभी भी आगे हैं। बाबर आजम ने 2019 से लेकर अब तक कुल 85 मैच में कप्तानी की है। इसमें बाबर आजम ने 48 मैच जीते हैं। जबकि 29 मैच में बाबर को हार का सामना करना पड़ा है। बाबर आजम की जीत का प्रतिशत 56.47 का है।

रोहित शर्मा का सबसे अच्छा स्ट्राइक

रोहित शर्मा ने भले ही 62 टी20 मैचों में कप्तानी की हो लेकिन उन्होंने 49 मैच जीते हैं। रोहित शर्मा की जीत का प्रतिशत 79.03 है। रोहित शर्मा के बाद सबसे अच्छी जीत का प्रतिशत पाकिस्तान के सरफराज अहमद का रहा है। सरफराज अहमद ने पाकिस्तान के लिए 37 टी20 मैच खेले हैं। इसमें सरफराज ने 29 मैच जीते थे। सरफराज का जीत का प्रतिशत 78.37 का रहा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: भारत की जीत पर क्यों ट्रोल हुए पूर्व कप्तान? फैंस ने रिएक्शन पर लगाई लताड़

धोनी ने की सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी

भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी ने की है। धोनी ने 2007 से लेकर 2016 तक भारत के लिए 72 मैचों में कप्तानी की। इन 72 मैचों में धोनी ने भारत को 41 मैच में जीत दिलाई है। धोनी का जीत का प्रतिशत 56.94 का रहा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: जोस बटलर ही बन गए इंग्लैंड के लिए ‘विलन’, ये बड़ी गलती पड़ गई भारी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola