T20 World Cup 2024 का फाइनल मैच बेहद रोमांच से भरा रहा। भारतीय टीम ने अंतिम के ओवरों में अपनी शानदार गेंदबाजी और फील्डिंग की बदौलत साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस मैच में क्रिकेट प्रशंसकों का रिएक्शन भी पल-पल में बदलता रहा। इस बीच जिम्बाब्वे के दौरे पर गए भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों ने भी फाइनल मैच को लेकर अपने अनुभवों को साझा किया है। इस बयान में भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी ने एक चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दी है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
साउथ अफ्रीका की जीत की दुआ कर रहा था ये खिलाड़ी
बीसीसीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जिम्बाब्वे के दौरे पर गई युवा सितारों से सजी टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने फाइनल मैच के अपने अनुभवों के बारे में बातचीत की है। इस वीडियो में टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने बड़ा चौंकाने वाला बयान दिया है, जो खूब वायरल हो रहा है। ध्रुव ने इस वीडियो में कहा कि वह वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को सपोर्ट कर रहे थे।
क्यों साउथ अफ्रीका को कर रहे थे सपोर्ट
ध्रुव जुरेल ने आगे कहा कि जब वह फाइनल मैच देख रहे थे तो टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे। लेकिन टीम इंडिया मैच हार रही थी और साउथ अफ्रीका जीत की ओर बढ़ रही थी। फिर मैं साउथ अफ्रीका को सपोर्ट करने लगा तो टीम इंडिया जीतने लगी। मैं अंत तक यही करता रहा और जब इंडिया जीत गई तो बच्चों की तरह जश्न मनाने लगा।
ये भी पढ़ें: भारत बना चैंपियन तो कैसा था युवराज सिंह का रिएक्शन? अभिषेक शर्मा ने किया खुलासा
कौन हैं ध्रुव जुरेल
ध्रुव जुरेल विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। ध्रुव जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया में चुने गए हैं। वह जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 टी20 मैच की सीरीज में डेब्यू कर सकते हैं। ध्रुव ने भारत के लिए 3 टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 190 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 90 रन का रहा है। वहीं, ध्रुव ने अभी इंटरनेशनल वनडे और टी20 मैच नहीं खेला है। आईपीएल में ध्रुव ने कुल 27 मैच खेले हैं। इसमें 151 की स्ट्राइक से उन्होंने कुल 347 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने 2 अर्धशतक भी जड़े हैं।
ये भी पढ़ें:- विक्ट्री परेड के बाद विराट कोहली लंदन के लिए हुए रवाना, सामने आई बड़ी वजह
ये भी पढ़ें:- गले लगाया, सिर चूमा, बेटे रोहित से मिलने डॉक्टर की Appointment छोड़कर पहुंची मां
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
4 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
42 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
3 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines