T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीका से हुआ था। इस मैच में टीम इंडिया ने 7 रन से जीत हासिल की थी। एक समय टीम इंडिया के हाथों से ये मैच निकलता हुआ दिख रहा था। साउथ अफ्रीका को आखिरी के पांच ओवर में बस 28 रन बनाने थे। इसके बाद टीम इंडिया ने वापसी करते हुए जीत हासिल की थी।
इस मैच के 15 ओवर में अक्षर पटेल ने 24 रन दिए थे। उनके इस ओवर के बाद ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया हार जाएगी। इसी बीच अक्षर पटेल ने इस ओवर के बाद अपनी और रोहित शर्मा के बीच हुई बातचीत को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।
रोहित शर्मा ने अक्षर को कही थी ये बात
एक्सप्रेस स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में अक्षर पटेल ने अपने उस ओवर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा, ‘शुरू के पांच सेकंड तो मुझे लगा कि मैच खत्म हो गया है। हां! मुझे लगा था कि मेरा ओवर खत्म हो गया है और मैं काफी ज्यादा निराशा था। लेकिन मुझे तब भी लग रहा था कि हम वापसी कर सकते हैं। इसके बाद रोहित भाई मेरे पास आए और उन्होंने कहा कि अभी मैच खत्म नहीं हुआ है।’
अक्षर ने लुटाए थे 24 रन
साउथ अफ्रीका की पारी के 15वें ओवर में क्लासेन ने पहली गेंद पर चौका लगाया था। इसके बाद अक्षर ने लगातार दो गेंदें वाइड फेंकी थी। ओवर की दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं आया था। क्लासेन ने तीसरी और चौथी बॉल पर लगातार छक्के मारे थे। उन्होंने पांचवीं बॉल पर फिर से एक चौका लगा दिया था और आखिरी गेंद पर दो रन चुरा लिया था। इस ओवर के बाद अक्षर पटेल भारत की तरफ से टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए थे। उन्होंने चार ओवर में 49 रन दिए थे और एक विकेट हासिल किया था।
बल्ले से अक्षर ने मचाया था धमाल
भले ही अक्षर पटेल फाइनल में गेंदबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए थे, लेकिन उन्होंने बल्ले से जरूर योगदान दिया था। उन्होंने 31 गेंदों में 47 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। उनके और विराट कोहली के बीच हुई साझेदारी से टीम इंडिया एक बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही थी।
ये भी पढ़ें:- सानिया मिर्जा से शादी की अफवाहों पर मोहम्मद शमी ने तोड़ी चुप्पी, कहा-ऐसे मजाक सही नहीं
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तानी बल्लेबाज की धोनी से तुलना पर भड़के हरभजन, बोले-आजकल क्या फूंक रहे हो
संबंधित खबरें
रोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
50 mins agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
2 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
2 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
11 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
11 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
12 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
13 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines