पाकिस्तानी बल्लेबाज की धोनी से तुलना पर भड़के हरभजन, बोले-आजकल क्या फूंक रहे हो

Harbhajan Singh एक पाकिस्तानी पत्रकार के ऊपर भड़क उठे हैं। हरभजन सिंह ने इस पाकिस्तानी पत्रकार को सोशल मीडिया पर ही जमकर लताड़ दिया है। इस पाकिस्तानी पत्रकार ने महेंद्र सिंह धोनी की तुलना पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान से की थी, जिसपर हरभजन सिंह का गुस्सा भड़क उठा।

Harbhajan Singh

Harbhajan Singh

Harbhajan Singh भारत के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी रहे हैं और वह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। इसी सोशल मीडिया पर अब उन्होंने एक पाकिस्तानी पत्रकार की जमकर क्लास लगा दी है। इस पाकिस्तानी पत्रकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महेंद्र सिंह धोनी और मोहम्मद रिजवान की तुलना की थी, जिसे देख हरभजन सिंह को गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने उस पाकिस्तानी पत्रकार को जमकर लताड़ दिया।

विज्ञापन

क्या की तुलना

पाकिस्तान के रहने वाले फरीद खान स्पोर्ट्स कंटेट क्रिएटर का काम करते हैं। इन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महेंद्र सिंह धोनी और मोहम्मद रिजवान की फोटो लगाते हुए पूछा कि “एमएस धोनी या मोहम्मद रिजवान? कौन बेहतर है? मुझे ईमानदारी से बताओ”

विज्ञापन

हरभजन ने दिया जवाब

हरभजन सिंह ने इस सवाल के जवाब में लिखा कि “आजकल आप क्या धूम्रपान कर रहे हैं???? ये कितना मूर्खतापूर्ण सवाल है। भैया इसको बताओ। धोनी बहुत आगे हैं रिजवान से। अगर आप रिजवान से पूछेंगे तो वह आपको इसका ईमानदारी से जवाब देंगे। मुझे रिजवान पसंद है, वह अच्छा खिलाड़ी है जो हमेशा तत्परता के साथ खेलता है…लेकिन ये तुलना गलत है। धोनी आज भी विश्व क्रिकेट में नंबर-1 हैं। स्टंप के पीछे उनसे बेहतर कोई नहीं है”।

विज्ञापन

कैसा है दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन

महेंद्र सिंह धोनी ने 2004 से 2019 के बीच भारत के लिए कुल 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने टेस्ट मैच में 4876 रन, वनडे में 10773 रन और टी20 में 1617 रन बनाए हैं। वहीं, दूसरी ओर मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान के लिए अब तक 30 टेस्ट, 74 वनडे और 102 टी20 मैच खेला है। टेस्ट में मोहम्मद रिजवान ने 1616 रन, वनडे में 2088 रन और टी20 में 3313 रन ही बनाए हैं। मोहम्मद रिजवान अभी महेंद्र सिंह धोनी से हर लिहाज में कोसों पीछे हैं।

विज्ञापन

फैंस ने हरभजन का किया समर्थन

हरभजन सिंह का ये जवाब लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर ही लोग हरभजन सिंह का समर्थन करते हुए भी नजर आ रहे हैं। देखें फैंस की प्रतिक्रिया –

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ