T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान, आयरलैंड और USA के खिलाफ जीत हासिल की थी, जबकि कनाडा के खिलाफ बारिश की वजह से रद्द हो गया था। सुपर 8 में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से होना है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया को छोड़कर बाकि के दो मैच कागजों पर टीम इंडिया के लिए काफी ज्यादा आसान लग रहे हैं।
ये मैच वेस्टइंडीज में खेले जाएंगे। वेस्टइंडीज में भारत का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। टीम इंडिया को 2007 के वर्ल्ड कप के पहले दौरे से ही बाहर होना पड़ा था। जबकि टी20 वर्ल्ड कप 2010 में भी टीम इंडिया को यहां गहरे जख्म मिले थे। ऐसे में टीम इंडिया इस बार अपनी पुरानी गलतियों को नहीं दोहराना चाहेगी।
सुपर 8 में टीम इंडिया को करना पड़ा था हार का सामना
2010 का टी 20 वर्ल्ड कप भी वेस्टइंडीज में हुआ था। इस वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में अपने सारे मुकाबले जीते थे। ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान को हराया था। सुपर 8 में टीम इंडिया का सामना पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से हुआ था। इस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।
अगले मैच में टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ भी निराशा ही हाथ लगी थी। लगातार दो मैच में हार के बाद टीम इंडिया सेमीफाइनल से बाहर हो गई थी। टीम इंडिया का आखिरी मैच में सामना श्रीलंका से हुआ था। इस मैच में भी टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।
रोहित शर्मा भी थे इस टीम का हिस्सा
2010 में टीम इंडिया की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे थे। इस दौरान टीम का हिस्सा रोहित शर्मा थे। उनका खुद भी तब कुछ खास नहीं रहा था। ऐसे में वह पिछली बार की गलती को दोहराना नहीं चाहेंगे। रोहित शर्मा खुद भी 2010 की कड़वी यादों को भुलाकर नई शुरुआत करना चाहेंगे।
जानें कब खेले जाएंगे भारत के सुपर 8 के मुकाबले
टी 20 वर्ल्ड कप में कुल 12 मैच जाएंगे। ये मुकाबले वेस्टइंडीज के एंटीगुआ, बारबाडोस, सेंट लूसिया और सेंट विंसेंट में होंगे। भारत का पहला मैच 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ बारबाडोस होगा। इसके बाद भारत का अगला मैच 22 जून को बांग्लादेश के खिलाफ एंटीगुआ में होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 जून को सेंट लूसिया में होगा।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: सुपर-8 की 8 टीमें पक्की, 12 टीमें बाहर; 4-4 टीमों के बने 2 ग्रुप
ये भी पढ़ें:- क्या BCCI ने मान ली गंभीर की 5 शर्तें? अब टीम से इन 4 खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines