हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ना बल्लेबाजी धांसू ना गेंदबाजी धारदार, फिर भी बना टीम इंडिया का सबसे बड़ा 'हथियार'

Syed Abid Ali: 1967 में अपनी दमदार फिटनेस और दमदार फील्डिंग के दम पर टीम इंडिया के लिए एक खिलाड़ी ने डेब्यू किया था।

विज्ञापन
Syed Abid Ali

Syed Abid Ali: भारतीय टीम में इन दिनों बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अलावा सभी खिलाड़ी फील्डिंग भी दमदार करते हैं। यही वजह है कि टीम इंडिया आज तीनों प्रारूप में अपने झंडे गाड़ चुकी है। लेकिन कुछ दशक पहले भारतीय टीम में फील्डिंग को अधिक तवज्जो नहीं दिया जाता था। साल 2000 के दशक में भारतीय टीम में मोहम्मद कैफ और युवराज सिंह जैसे खिलाड़ी अपनी शानदार फील्डिंग के लिए जाने जाते थे। ऐसा माना जाता है कि कैफ को भारतीय टीम में जगह उनकी दमदार फील्डिंग की वजह से मिलती थी। लेकिन कैफ से पहले साल 1967 में एक ऐसा खिलाड़ी को टीम इंडिया में शामिल किया गया था, जिसकी फील्डिंग ही सबसे बड़ी ताकत थी।

फील्डिंग की वजह से मिला मौका

हम बात कर रहे हैं साल 1967 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले आबिद अली की। 9 सितंबर साल 1941 में हैदराबाद में आबिद का जन्म हुआ था। आबिद के पास बल्लेबाजी और गेंदबाजी का हुनर तो था ही, लेकिन उन्होंने सेलेक्टरों को अपनी फील्डिंग से खासा प्रभावित किया था। इस वजह से उन्हें भारतीय टीम से खेलने का भी मौका मिला। हालांकि फील्डिंग के अलावा आबिद अली ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से भी खासा प्रभावित किया।

भारत के लिए ऐसा रहा प्रदर्शन

भारत के लिए साल 1967 में टेस्ट डेब्यू करने वाले आबिद अली ने अपने 29 टेस्ट मैच में 47 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान आबिद अली का औसत 42.12 का रहा है।

विज्ञापन

वहीं 5 वनडे मैच में उन्होंने केवल 7 विकेट हासिल किए हैं। भारत के लिए उनका प्रदर्शन औसतन रहा। लेकिन फील्डिंग और जबरदस्त फिटनेस की वजह से उन्हें टीम इंडिया में मौका मिलता था।

आबिद को पहचान उनकी फिटनेस और फील्डिंग ने दी थी। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के मुताबिक आबिद के पैर धावक जैसे थे। उनके अंदर शानदार उर्जा थी। उनका खेल वनडे में शानदार था। क्योंकि क्रिकइन्फो के मुताबिक आबिद अली अपनी बढ़ती उम्र के कारण वनडे ज्यादा नहीं खेल सके थे। जब वनडे का आगाज हो रहा था तब आबिद अली अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: पुणे टेस्ट में भारत पर मंडराया हार का खतरा, डरा रहा 7 साल पुराना रिकॉर्ड

अब विराट और जडेजा फील्डिंग की जान

मौजूदा समय में भारतीय टीम में वैसे तो सभी खिलाड़ी अपनी फिटनेस पर जोर देते हैं और सभी की फील्डिंग दमदार है। लेकिन टीम इंडिया में विराट कोहली और रवींद्र जडेजा की फिटनेस सबसे अच्छी मानी जाती है। यही कारण है कि विराट और जड्डू का शुमार केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के शानदार फील्डर में किया जाता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: Delhi Capitals की इस बात से नाखुश Rishabh Pant! क्या सच में छोड़ेंगे टीम का साथ?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola