Babar Azam: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम पूरी दुनिया में मशहूर हैं और उन्हें टी20 क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ियों में गिना जाता है। अब वह पहली बार ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) में खेलते नजर आएंगे। उन्हें BBL की टीम सिडनी सिक्सर्स ने प्री-ड्राफ्ट के जरिए साइन किया है। बाबर के अलावा पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, शादाब खान और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान भी इस बार बीबीएल में हिस्सा लेंगे।
बाबर आजम ने क्या कहा?
बिग बैश लीग में खेलने को लेकर बाबर आजम ने खुशी जताते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बेहतरीन टी20 लीग्स में से एक में खेलना और एक सफल टीम का हिस्सा बनना मेरे लिए एक बड़ा मौका है। मैं टीम की जीत में योगदान देना चाहता हूं और फैंस से जुड़ने के लिए उत्सुक हूं। साथ ही, मैं इस अनुभव को अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर करने को लेकर भी बहुत उत्साहित हूं। बाबर आजम ने इससे पहले कैरेबियन प्रीमियर लीग, लंका प्रीमियर लीग और इंग्लैंड की विटैलिटी ब्लास्ट जैसे टी20 टूर्नामेंट्स में खेला है। उनका अंतरराष्ट्रीय अनुभव उन्हें एक मजबूत खिलाड़ी बनाता है।
सिडनी सिक्सर्स की जनरल मैनेजर राचेल हेन्स ने कहा कि बाबर आजम का क्रिकेट रिकॉर्ड खुद में एक बड़ी उपलब्धि है। उनके पास शानदार अनुभव और कौशल है, जो हमारी टीम के लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। यह खबर हमारे फैंस को काफी उत्साहित करेगी।”
बाबर आजम एक अनुभवी खिलाड़ी और कप्तान
बाबर आजम ने पाकिस्तान की नेशनल टीम और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में पेशावर जाल्मी की कप्तानी की है। उनके टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 320 मैचों में 11,330 रन बनाए हैं। इस दौरान बाबर ने 11 शतक और 93 अर्धशतक जड़े हैं। टी20 क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 122 रन है। अब देखना दिलचस्प होगा कि बाबर ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में किस तरह का प्रदर्शन करते हैं और सिडनी सिक्सर्स को कहां तक पहुंचाते हैं।
संबंधित खबरें
IND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
5 mins agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
1 hr agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
1 hr agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
1 hr agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
4 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
4 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines