Suryakumar Yadav: मेलबर्न में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी-20 मैच खेला गया था. ऑस्ट्रेलिया ने शानदार खेल दिखाया और भारतीय टीम को 4 विकेट से हरा दिया. इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों की पोल खुल गई. अभिषेक शर्मा के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सका और यही वजह रही कि भारतीय टीम 125 रनों पर सिमट गई. हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा बयान दिया है.
हार के बाद टीम इंडिया का बड़ा बयान
हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भारत की हार की वजह जोश हेजलवुड की शानदार गेंदबाजी को बताया है. उन्होंने कहा कि जोश हेजलवुड ने जिस तरह से गेंदबाजी की, अगर शुरुआत में चार विकेट गिर जाते हैं, तो वापसी करना बहुत मुश्किल होता है. श्रेय उन्हें जाता है. उन्होंने वाकई बेहतरीन गेंदबाजी की.
अभिषेक के बारे में बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि वह कुछ समय से ऐसा कर रहे हैं. वह अपना खेल जानते हैं, अपनी पहचान जानते हैं, और अच्छी बात है कि वह इसे नहीं बदल रहे हैं. यही उन्हें सफलता दिलाता है. उम्मीद है कि वह इसी तरह खेलते रहेंगे और हमारे लिए ऐसी और भी पारियां खेलेंगे. हमें वही करना होगा जो हमने पहले मैच में किया था. अगर हम पहले बल्लेबाजी कर रहे हैं तो अच्छी बल्लेबाजी करें, और फिर अच्छी, सटीक लाइन में आकर डिफेंस करें.
ये भी पढ़ें- जोश हेजलवुड की घातक गेंदबाजी के आगे ‘तहस-नहस’ हुई भारतीय टीम, स्टार खिलाड़ी ने बरपाया कहर
हेजलवुड ने की शानदार गेंदबाजी
भारत के खिलाफ जोश हेजलवुड ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 3 टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को अपना शिकार बना लिया. जोश हेजलवुड ने 4 ओवर में 13 रन खर्च कर 3 विकेट झटके और भारतीय बैटिंग युनिट की कमर तोड़ दी. वहीं भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह-कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए.
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 125 रन बनाए थे. अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा हर्षित राणा ने 33 गेंदों में 35 रन बनाए थे. वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया.
ये भी पढ़ें- IND vs AUS: हर्षित राणा की बल्लेबाजी देख सोशल मीडिया पर उठी बड़ी मांग, 104 मीटर के छक्के के साथ झूम उठे फैंस
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
48 mins agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
54 mins agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
2 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
2 hrs agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
2 hrs agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
4 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
5 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines