Suryakumar Yadav: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जाने वाले 2 मैच की टेस्ट सीरीज से पहले सभी खिलाड़ी खूब पसीना बहा रहे हैं। पहला मैच 6 अक्टूबर को खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय खिलाड़ियों ने नेट पर जमकर बल्लेबाजी की और बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच से पहले हुंकार भरी। हालांकि इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने बल्लेबाजों का हौसला भी बढ़ाया और साथ में मजे भी लिए।
वायरल हुआ सूर्या का वीडियो
भारत- बांग्लादेश सीरीज से पहले सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि टीम के सभी खिलाड़ी बल्लेबाजी कर रहे हैं। नेट अभ्यास के दौरान सूर्या भी अपने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए नजर आए। उन्होंने इस दौरान वाशिंगटन सुंदर की बल्लेबाजी की जमकर प्रशंसा की और उन्हें जन्मदिन की मुबारक बाद दी। इसके बाद उन्होंने रिंकू सिंह और अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी की खूब तारीफ की।
वहीं उन्होंने इस दौरन टीम इंडिया में पहली बार चुने गए नितीश कुमार रेड्डी के मजे भी ले लिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि नितीश एक गेंद को हिट करने में मिस कर जाते हैं। इस दौरान सूर्या मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि थक गया क्या? फिलहाल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। फैंस इसे खासा पसंद भी कर रहे हैं।
तीन खिलाड़ियों को डेब्यू की उम्मीद
बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली 3 मैच की टी-20 सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को भारतीय दल का हिस्सा बनाया गया है। इसमें हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी और मयंक यादव का नाम शामिल है, जो पहली बार भारतीय टीम में शामिल हुए हैं। माना जा रहा है कि नितीश और मयंक को पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिलेगा, जबकि हर्षित को भी अंतिम एकादश में जगह दी जाएगी। इन 3 खिलाड़ियों ने आईपीएल 2024 में कमाल का प्रदर्शन किया था। इन्होंने अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के लिए दमदार खेल दिखाया था।
ये भी पढ़ें: ICC Women’s World Cup: भारत के हारने के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल? कहां खड़ी है टीम इंडिया
संबंधित खबरें
20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
1 min ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
28 mins agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
51 mins agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
1 hr agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
1 hr agoकमबैक सीरीज में फेल होने के बाद भुवनेश्वर कुमार का चौंकाने वाला बयान
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
2 hrs agoअभिषेक ने ईशान से छीना T20I का ताज, मार्को यानसेन ने टेस्ट में रचा इतिहास
3 hrs agoWPL ऑक्शन में किसका पलड़ा भारी? जानें किस टीम की जेब में कितना है दम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines