हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

BCCI और गौतम गंभीर ने बदली रणनीति? सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर संकट

Suryakumar Yadav: भारतीय टी-20 टीम में बड़ा बदलाव होने वाला है. कप्तान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी जाने वाली है. साथ ही उनका पत्ता टी-20 टीम से कटने वाला है. बीसीसीआई और गौतम गंभीर के बीच सहमति भी बन गई है.

विज्ञापन

Suryakumar Yadav: भारत ने आईपीएल 2026 से पहले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 पर कब्जा जमाया था. भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में खिताब जीता था. हालांकि इस टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव का बल्ले से खराब प्रदर्शन रहा था. अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी और भारतीय टी-20 टीम से उनका पत्ता भी कटना तय माना जा रहा है. सामने आई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है.

सूर्यकुमार यादव पर मंडराया खतरा

सामने आई नई रिपोर्ट के मुताबिक गौतम गंभीर और बीसीसीआई के बीच सहमति बन गई है, जिसके बाद सूर्या भारतीय टी-20 टीम से बाहर होने की कगार पर हैं. बीसीसीआई के एक सूत्र ने बात करते हुए कहा “चयन समिति, बीसीसीआई और टीम प्रबंधन ने कोच गौतम गंभीर से सलाह मशवरा करने के बाद फैसला किया है कि अब से भारत को एक नया कप्तान दिया जाए.

सूर्या की कप्तानी में टीम ने टी20 विश्व कप जीता था, लेकिन उनकी फॉर्म और भविष्य को ध्यान में रखते हुए, उन्हें लगा कि अब आगे बढ़ने का समय आ गया है. उन्हें चयन के लिए नहीं चुना जाएगा और यह फैसला जल्द ही सूर्या को बता दिया जाएगा. फिलहाल बीसीसीआई की ओर से आधिकारिक बयान आना बाकी है. लेकिन सूर्या का भारतीय टी-20 टीम से बाहर होना लगभग तय है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: इरफान पठान की एक खोज से बदल गई RCB की किस्मत! तेज गेंदबाज ने ऐसे पलटी बेंगलुरु की किस्मत

सूर्या की खराब फॉर्म बनी वजह

सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म ने उनकी चिंता बढ़ाई है. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्या के बल्ले से 8 मैच में केवल 242 रन निकले थे, जिसमें उन्होंने यूसए के खिलाफ ही 84 रनों की पारी खेली. इसके बाद वह लगातार वर्ल्ड कप में फ्लॉप हो गए. आईपीएल 2026 में भी उनकी मुश्किलें जारी रहीं. उन्होंने 13 मैचों में 20.77 की औसत के साथ 270 रन बनाए थे. मुंबई इंडियंस के लिए कई मौकों पर उन्होंने बड़ी पारी नहीं खेली थी. हालांकि पिछले सीजन उन्होंने मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन किया था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Video: बिहार में घर लौटने पर वैभव सूर्यवंशी का जोरदार स्वागत, ऑटोग्राफ और सेल्फी के लिए लगी भीड़

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola