इरफान पठान की एक खोज से बदल गई RCB की किस्मत! तेज गेंदबाज ने ऐसे पलटी बेंगलुरु की किस्मत
आईपीएल 2026 में आरसीबी चैंपियन बनी. आरसीबी की ओर से जम्मू कश्मीर से आने वाले तेज गेंदबाज ने धमाकेदार प्रदर्शन किया. इस तेज गेंदबाज की खोज इरफान पठान ने की थी.

आईपीएल 2026 में आरसीबी के लगभग सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी वजह से टीम ने लगातार 2 ट्रॉफी अपने नाम की. आरसीबी के बल्लेबाजों के अलावा तेज गेंदबाजी विभाग ने बेहतरीन खेल दिखाया. हालांकि आरसीबी के चैंपियन बनने के पीछ कहीं न कहीं इरफान पठान की भी भूमिका है. आइए जानते हैं कैसे?
इरफान पठान का बड़ा फैसला
2 / 6दरअसल इरफान पठान ने ही साल 2018 में एक बड़ा कदम उठाया था, जब वह जम्मू एंड कश्मीर क्रिकेट टीम के मेंटर थे. साल 2018 में रसिख सलाम डार ट्रायल के लिए इरफान पठान के पास आए थे. इरफान ने उनके टैलेंट को पहचाना और जम्मू कश्मीर टीम में एंट्री करवाई. ये भी पढ़ें: बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद अब सौरव गांगुली को बड़ा झटका, सरकार ने किया ये फैसला
रसिख को दिया पहला मौका
3 / 6रसिख को गेंद फेंकते हुए देख इरफान खासा प्रभावित हुए थे. फिर उन्होंने रसिख को साइड में खड़े रहने को कहा. हालांकि तब रसिख को लगा कि उनका सिलेक्शन नहीं हुआ है और वह जाने लगे. तभी इरफान ने कहा तुम कहां जा रहे हो. इसके बाद रसिख ने जवाब दिया कि मेरा चयन हर बार की तरह इस बार भी नहीं हुआ है. ये भी पढ़ें: पैट कमिंस खुद छोड़ेंगे 2027 IPL में SRH का साथ?
इस तरह हुए टीम में शामिल
4 / 6लेकिन इरफान ने अपने मन में पहले ही रसिख को जम्मू कश्मीर टीम में शामिल करने की बात ठान ली थी. इरफान ने रसिख को जम्मू कश्मीर की सीनियर टीम में शामिल कर लिया. पठान ने रसिख पर काफी काम किया और चोट के बावजूद उन्हें जम्मू कश्मीर टीम में विजय हजारे ट्रॉफी के लिए बनाए रखा.
दो साल का बैन भी झेलना पड़ा
5 / 6इसके बाद रसिख ने मुंबई इंडियंस के लिए भी डेब्यू किया. हालांकि जन्म प्रमाण पत्र गलत देने की वजह से रसिख को दो साल के लिए बैन भी कर दिया गया था. लेकिन इस खिलाड़ी ने कभी हार नहीं मानी और फिर से शानदार वापसी की.
आईपीएल 2026 में ढाया कहर
6 / 6आईपीएल 2026 में भी रसिख आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने. उन्होंने 12 मैचों में 19 विकेट लिए. फाइनल में उन्होंने जीटी के खिलाफ 3 अहम विकेट झटके और टीम को चैंपियन बनाने में अहम किरदार प्ले किया. इसलिए कहा जा सकता है कि आरसीबी के चैंपियन बनने में इरफान पठान की भी अहम भूमिका है.









