हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

PBKS vs MI: जो सचिन-रोहित नहीं कर सके वो कारनामा कर गए Suryakumar Yadav, अहमदाबाद में रचा इतिहास

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में इतिहास रच डाला है।

विज्ञापन
Suryakumar yadav

Suryakumar Yadav: पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे आईपीएल 2025 के दूसरे क्वालिफायर मैच में सूर्यकुमार यादव ने इतिहास रच डाला है। अहम मैच में सूर्या का बल्ला एक बार जमकर बोला और उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों पर 44 रन की आतिशी पारी खेली। अपनी इस तूफानी के दौरान सूर्यकुमार ने मुंबई इंडियंस की जर्सी में वो मुकाम हासिल कर लिया है, जो सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा जैसे धाकड़ बल्लेबाज अपने आईपीएल करियर में कभी हासिल नहीं कर सके हैं। सूर्या ने 169 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 4 चौके और तीन गगनचुंबी सिक्स जमाए।

सूर्यकुमार ने रचा इतिहास

सूर्यकुमार यादव ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में इतिहास रच डाला है। सूर्या मुंबई की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में 700 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्या ने 44 रनों की पारी खेलते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की। आईपीएल में ओवरऑल यह कारनामा करने वाले सूर्यकुमार 12वें बल्लेबाज हैं। हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचने में सबसे बेहतर स्ट्राइक रेट सूर्यकुमार का रहा है। उन्होंने 167 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 700 रन पूरे किए हैं।

डिविलियर्स का रिकॉर्ड चकनाचूर

सूर्यकुमार ने एबी डिविलियर्स का 9 साल पुराना रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर डाला है। सूर्या आईपीएल के एक सीजन में 700 रन बनाने वाले पहले नॉन ओपनर बल्लेबाज हैं। साल 2016 में डिविलियर्स ने 687 रन एक सीजन में बनाए थे। हालांकि, सूर्यकुमार अब एबी से आगे निकल गए हैं। नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर बल्ले से खूब धमाल मचाया। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए सूर्या के साथ मिलकर 72 रन जोड़े। तिलक ने भी 29 गेंदों में 44 रन जड़े। वहीं, बेयरस्टो ने 24 गेंदों में 38 रन ठोके।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola