SRH vs PBKS: 12 मार्च को आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने कमाल कर दिया। टीम की ओर से प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने धमाल मचाया। उन्होंने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी से एसआरएच के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। अंत में मार्कस स्टोयनिस ने भी तूफानी पारी से पंजाब के लिए धमाल मचाया। इसके बाद हैदराबाद के बल्लेबाजों का तूफान आया। हैदराबाद ने 246 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इतिहास रच दिया।
पंजाब ने बनाए 245 रन
प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने पहले विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी निभाई थी। आर्य ने 13 गेंदों में 36 रन बनाए, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 23 गेंदों में 42 रन बनाए। इसके बाद मोर्चा श्रेयस अय्यर ने संभाला। अय्यर ने 36 गेंदों में 82 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के अपने नाम किए। हालांकि वह शतक से चूक गए। इसके बाद मार्कस स्टोयनिस का तूफान आया। उन्होंने 11 गेंदों में 309.09 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 34 रन बनाए। पंजाब ने 20 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 245 रनों का विशाल स्कोर बनाया।
एसआरएच ने हासिल किया लक्ष्य
246 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने कमाल कर दिया। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 55 गेंदों में 141 रनों की पारी खेली। उनके अलावा ट्रेविस हेड ने 37 गेंदों में 66 रन बनाए थे। एसआरएच ने 18.3 ओवर में ही आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करते हुए 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया।
हर्षल पटेल ने झटके 4 विकेट
हैदराबाद की ओर से हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा विकेट लिए। उन्होंने 4 ओवर में 42 रन खर्च कर 4 बल्लेबाजों को अपना निशाना बनाया। एसआरएच की ओर से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा रन खर्च किए। उन्होंने 4 ओवर में 75 रन खर्च किए। पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह को एक सफलता मिली। उन्होंने 4 ओवर में 37 रन खर्च किए। वहीं युजवेंद्र चहल को भी 1 विकेट मिला।
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
32 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
44 mins agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: वेस्टइंंडीज की अच्छी शुरुआत, शाई होप और ज्वेल एंड्रयू क्रीज पर
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines