Rajasthan Royals vs Kolkata Knight Riders: 26 मार्च को राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार खिलाड़ी सुनील नरेन बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर मोईन अली को मौका मिला है।
इस वजह से बाहर हुए नरेन
इस मैच में केकेआर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लेकिन टॉस के दौरान जब रहाणे से केकेआर की प्लेइंग इलेवन के बारे में पूछा गया, तब रहाणे ने बताया कि सुनील नरेन इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। वह फिट नहीं हैं। उनकी जगह पर मोईन अली को मौका दिया गया है। वह पहली बार केकेआर की ओर से खेलेंगे।
क्या बोले अंजिक्य रहाणे?
केकेआर ने अपना पहला मैच 22 मार्च को आरसीबी के खिलाफ खेला था। लेकिन इस मैच में केकेआर को हार का सामना करना पड़ा था। टॉस के समय रहाणे ने बताया कि आखिर उन्होंने गेंदबाजी करने का फैसला क्यों किया। उन्होंने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। विकेट वाकई बहुत अच्छा लग रहा है। अगर हम पहले गेंदबाजी करते हैं, तो हमें अंदाजा हो जाएगा कि विकेट कैसा है। यहां ओस का फैक्टर बहुत बड़ा है। हम इस खेल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हमने पिछले गेम से बहुत कुछ सीखा है। हम वर्तमान में बने रहना चाहते हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, मोइन अली, आंद्रे रसल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines