Sunil Gavaskar: भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेल रही है। कानपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि इस दौरान कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर अंग्रेजी मीडिया पर भड़क गए। उन्होंने ऑन एयर अंग्रेजी मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली है। इसकी वजह भी गावस्कर ने बताई है।
भड़क उठे सुनील गावस्कर!
दूसरे टेस्ट मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए गावस्कर ने अंग्रेजी मीडिया के एक वर्ग को करारा जवाब देने की कोशिश की है, जो भारतीय पिचों के बारे में लगातार शिकायत करते हैं। उन्होंने अश्विन का उदाहरण देते हुए अंग्रेजी मीडिया की बोलती बंद करने की कोशिश की है। गावस्कर ने इस दौरान कहा कि अश्विन ने खुद कहा था कि आप खुद पर मेहनत करते हैं तो आप शतक बना सकते हैं। कुछ लोग जो यहां कह रहे थे कि आप यहां बल्लेबाजी नहीं कर सकते थे। वो लोग पिच को लेकर हमेशा रोते ही रहते हैं।
दरअसल भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच के दौरान अंग्रेजी मीडिया ने चेपॉक की पिच की खूब आलोचना की थी। हालांकि अब गावस्कर ने अंग्रेजी मीडिया को करार जवाब दिया है।
अश्विन ने जड़ा था दमदार शतक
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में आर अश्विन ने मुश्किल परिस्थिति में शानदार शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 113 गेंदों में 133 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के अपने नाम किए थे। इसके अलावा गेंदबाजी में भी अश्विन ने 6 विकेट चटकाए थे और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता था। भारत ने 280 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी।
वहीं दूसरे मैच में भी भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 35 ओवर में 107/3 रन बनाए हैं। आकाशदीप को 2 सफलता मिली है, जबकि अश्विन ने 1 विकेट झटके हैं। बारिश के कारण मैच को नियामित समय से पहले ही रोक दिया गया था।
ये भी पढ़ें:- Video: फाइनल में पाक खिलाड़ियों ने लहराया तिरंगा, ओलंपियाड का वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
4 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
5 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines