Gavaskar Chinnaswamy Stampede: चिन्नास्वामी में आरसीबी के चैंपियन बनने की खुशी में शामिल होने पहुंचे कई फैन्स का परिवार का उजड़ गया। स्टेडियम के बाहर मची अफरातरफी में 11 मासूम लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं, 33 से ज्यादा फैन्स इस दर्दनाक हादसे में बुरी तरह से घायल हो गए। आईपीएल की ट्रॉफी को जीतने का आरसीबी का जश्न एक दिन में ही मातम में बदल गया। टीम मैनेजमेंट और कर्नाटक क्रिकेट संघ इस विवाद को लेकर आलोचकों के निशाने पर हैं। इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले को लेकर भारत के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर का भी अब बड़ा बयान सामने आया है।
चिन्नास्वामी भगदड़ पर क्या बोले गावस्कर?
सुनील गावस्कर ने मिड-डे के लिए लिखे गए अपने कॉलम में इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखदायी और दिल तोड़ने वाला बताया। गावस्कर ने कहा, “जिन्होंने इस हादसे में अपने परिवार के लोगों को खोया है उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।” पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि अगर आरसीबी शुरुआती सालों में ही ट्रॉफी जीत जाती, तो उनके फैन्स को इतना इंतजार नहीं करना पड़ता है। उन्होंने कहा, “अगर आरसीबी शुरुआती सालों में ट्रॉफी जीत जाती, तो उनके फैन्स 18 साल का सूखा खत्म होने पर इस तरह से इमोशनल नहीं होते। बाकी टीमें भी खिताब जीती हैं, लेकिन उनका सेलिब्रेशन इस कदर का नहीं रहा, क्योंकि उनके फैन्स को इतना लंबा वेट नहीं करना पड़ा।”
गावस्कर ने आगे कहा, “ई साला कप नमदे मोटिवेशन से ज्यादा आरसीबी टीम के लिए बोझ बन गया था। सभी फैन्स अपने चहेते खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए वहां पहुंचे थे, जिन्होंने अपने खेल से उनका जमकर मनोरंजन किया। यह समझा जा सकता है कि उन फैन्स की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था।”
कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?
दरअसल, आरसीबी ने आईपीएल में 17 साल का सूखा करते हुए पहली बार ट्रॉफी को अपने नाम किया। आरसीबी के चैंपियन बनते ही पूरे बेंगलुरु में जोरदार जश्न शुरू हो गया। आरसीबी ने इस जीत को फैन्स के लिए साथ सेलिब्रेट करने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम में अगले ही दिन एक इवेंट का आयोजन किया। हालांकि, टीम के जश्न में शामिल होने लाखों की तादाद में फैन्स पहुंचे, जिसके चलते मामला पूरी तरह से बिगड़ गया। मैदान के बाहर ही भगदड़ मच गई और 11 लोग इस भगदड़ में अपनी जान गंवा बैठे। वहीं, 33 लोग इस दर्दनाक हादसे में बुरी तरह से घायल हो गए।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines