Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

अभिषेक शर्मा को सुनील गावस्कर ने बिना मांगे दी सलाह, भारत-नामीबिया मैच से पहले की ये गुजारिश

Abhishek Sharma: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक आधे से ज्यादा मैच खेले जा चुके हैं. खास बात ये है कि अभिषेक शर्मा अब तक रनों का खाता तक नहीं खोल सके हैं. ऐसे में सुनील गावस्कर ने बाएं हाथ के बल्लेबाज को खास सलाह दी है.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Feb 18, 2026 16:18
अभिषेक शर्मा को मिली खास सलाह
अभिषेक शर्मा को मिली खास सलाह

Abhishek Sharma: भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक 3 मैच खेले हैं. भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों ही मैच जीते हैं. हालांकि सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बीमार होने की वजह से अब तक 2 ही मैच खेल पाए हैं. लेकिन दोनों ही मैच में उनका खाता नहीं खुला है, जो भारतीय टीम के लिए भी चिंता का विषय है. अब सुनील गावस्कर ने अभिषेक शर्मा को बिना मांगे सलाह दी है.

अभिषेक शर्मा को मिली सलाह

अभिषेक शर्मा, यूएसए और पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे. ऐसे में अब गावस्कर ने उन्हें खास सलाह दी है. उन्होंने कहा “अभिषेक शर्मा को मेरी बिना मांगी सलाह यह है, पहले सिर्फ एक रन बना लो. बस इतना ही. उसके बाद आप ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर सकते हैं. लेकिन सिर्फ एक रन बनाओ, जल्दी से एक रन लो जिसमें आपके पैर तेजी से चलें, और फिर खेलते रहो.”

---विज्ञापन---

उन्होंने आगे कहा “यह आत्मविश्वास की बात है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक बनाया. वे शानदार फॉर्म में हैं और इसका पूरा फायदा उठा रहे हैं. महत्वपूर्ण बात यह है कि वे अपने अच्छे फॉर्म को हल्के में नहीं ले रहे हैं. कई बल्लेबाज ऐसा करते हैं और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने लगते हैं. एक बार सेट हो जाने पर आप खुलकर खेल सकते हैं, और हमने उनसे यही देखा है.”

आखिरी 5 मैच में तीन बार 0 पर आउट हुए शर्मा

अभिषेक शर्मा की आखिरी 5 पारियों की बात करें तो वह तीन बार डक पर आउट हुए हैं. इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने खेले गए अभ्यास मैच में 24* रन बनाए थे. इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 30 और 0 रन बनाए थे. भारत के लिए अब तक अभिषेक शर्मा ने 40 टी-20 मैच में 35.05 की औसत के साथ 1297 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक के अलावा 5 अर्धशतक अपने नाम किए हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ईशान किशन ने ICC रैंकिंग में मचाया तहलका, 17 पायदान की छलांग लगाकर अब इस नंबर पर पहुंचे

First published on: Feb 18, 2026 04:18 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.