Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

IND vs ENG: ‘जसप्रीत बुमराह सभी 5 टेस्ट न खेलें…’ घातक गेंदबाज से डरा इंग्लैंड का पूर्व दिग्गज?

Stuart Broad: इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। हालांकि इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज का मानना है कि बुमराह इंग्लैंड के लिए सभी टेस्ट मैच न खेलें।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 17, 2025 17:33

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर सभी की निगाहें हैं। क्योंकि तेज गेंदबाज लगातार टेस्ट प्रारूप में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहा है। हालांकि जस्सी को लेकर इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टूअर्ट ब्रॉड ने बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि जस्सी इंग्लैंड के खिलाफ सभी 5 मैच न खेलें तो इंग्लैंड के लिए फायदा होगा।

स्टूअर्ट ब्रॉड का बड़ा बयान

जोस बटलर के साथ अपने नए पॉडकास्ट फॉर द लव ऑफ क्रिकेट पर बात करते हुए स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा कि “वह बहुत शांत व्यक्ति है, है न? और कुछ समय में काफी शांत रहता है। लेकिन उसके अंदर एक अद्भुत प्रतिस्पर्धी भावना है। ऑस्ट्रेलिया में उसका खेल बहुत अच्छा था, जिसमें आखिरी ओवर में वह कोंस्टास के साथ उलझ गया था, मुझे लगता है कि वह युवा सलामी बल्लेबाज था, और ख्वाजा स्ट्राइक पर थे। और उसने ख्वाजा को आउट किया, और बस चिल्लाने और दहाड़ने जैसा था। निश्चित रूप से वह ऐसा है। हर तेज गेंदबाज – हर अच्छे तेज गेंदबाज – में यह भावना होनी चाहिए।”

---विज्ञापन---

निश्चित रूप से उन पर नजर रखनी चाहिए और निश्चित रूप से ऐसा खिलाड़ी है जिसके साथ इंग्लैंड पांच टेस्ट नहीं खेलना चाहेगा। क्योंकि अगर वह खेलता है, तो वह ढेर सारे विकेट चटकाएगा।

जस्सी का ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 5 मैच में 32 विकेट लिए थे। ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने कंगारु बल्लेबाज को खूब परेशान भी किया था। जस्सी अब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 17, 2025 05:33 PM

संबंधित खबरें