TrendingBharat BandhiranDonald Trump

---विज्ञापन---

T20 World Cup में श्रीलंका ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, ओमान को 105 रनों से रौंदकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची

Sri Lanka vs Oman: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 16वें मुकाबले में श्रीलंका ने ओमान को 105 रनों से रौंदकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल की. 225 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की टीम 120 रन ही बना सकी. इस जीत के साथ ही श्रीलंका की टीम अपने ग्रुप के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है.

Sri Lanka vs Oman, T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026, Sri Lanka vs Oman: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका की टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है. श्रीलंका ने अपने दूसरे मुकाबले में ओमान को 105 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. यह टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है. पल्लेकेले में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 225 रन बनाए थे. इसके जवाब में ओमान की टीम 120 रन ही बना सकी. इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने की टीम अपने ग्रुप के पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है.

श्रीलंका के तीन बल्लेबाजों ने ठोका अर्धशतक

इस मुकाबले में ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जिसे श्रीलंका के बल्लेबाजों ने पूरी तरह गलत साबित कर दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 225 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. श्रीलंका के लिए तीन बल्लेबाजों ने शानदार अर्धशतक जड़ा. कुसल मेंडिस ने 45 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली, तो वहीं पवन रत्नायके ने 28 गेंदों में 60 रनों बनाए.

---विज्ञापन---

जबकि दासुन शनाका ने महज 20 गेंदों में 50 रनों की तूफानी पारी खेली. शनाका ने सिर्फ 19 गेंदों पर फिफ्टी जड़कर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट और टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में श्रीलंका के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. आखिर में कामिंदु मेंडिस ने 7 गेंदों पर 19 रन बनाए. वहीं, ओमान की ओर से जितेन रामानंदी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके, जबकि जय ओडेद्रा और सुफयान महमूद ने 1-1 विकेट हासिल किए.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- नामीबिया के खिलाफ जीत के साथ टीम इंडिया तोड़ देगी अपना ही रिकॉर्ड, फिलहाल कोई नहीं है टक्कर में

तीक्षणा और चमीरा ने गेंद से बरपाया कहर

225 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की टीम शुरू से ही दवाब में नजर आई. टीम के सिर्फ दो बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके. मोहम्मद नदीम ने 53 रन और वसीम अली 27 रन बनाकर टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया, लेकिन बाकी बल्लेबाज फ्लॉप रहे. आखिर में ओमान की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 120 रन ही बना सकी और 105 रनों के बड़े अंतर से मैच हार गई.

वहीं, श्रीलंका के लिए महेश तीक्षणा और दुश्मंथा चमीरा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट झटके. इस जीत के साथ श्रीलंका के दो मैचों में 4 अंक हो गए हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. साथ ही इस बड़ी जीत से उनका नेट रन रेट भी काफी बेहतर हो गया है.

T20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की सबसे बड़ी जीत का अंतर (रनों के हिसाब से)

  • 172 रन बनाम केएन, जोहान्सबर्ग, 2007 वर्ल्ड कप
  • 105 रन बनाम ओमान, पल्लेकेले, 2026 वर्ल्ड कप
  • 83 रन बनाम नीदरलैंड, ग्रोस आइलेट, 2024 वर्ल्ड कप
  • 82 रन बनाम जिम्बाब्वे, हंबनटोटा, 2012 वर्ल्ड कप

ये भी पढ़ें- IND vs NAM: कब और कहां फ्री में देखें भारत और नामीबिया के बीच मुकाबला? प्लेइंग 11 में दिखेगा बड़ा बदलाव 


Topics:

---विज्ञापन---