हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup के बीच श्रीलंका के लिए आई बुरी खबर, मैच विनर पूरे टूर्नामेंट से हुआ बाहर

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच श्रीलंका की टीम को एक तगड़ा झटका लगा है. टीम के दिग्गज ऑलराउंडर वानिन्दु हसरंगा चोट के कारण इस पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. हसरंगा को आयरलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी.

विज्ञापन
Wanindu Hasaranga

T20 World Cup 2026, Sri Lanka: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सह-मेजबान श्रीलंका ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी. अब श्रीलंकाई टीम अपना दूसरा मुकाबला गुरुवार, 12 फरवरी को ओमान के खिलाफ खेलेगी. लेकिन इससे पहले श्रीलंका की टीम के लिए एक बेहद बुरी खबर सामने आई है. टीम के दिग्गज ऑलराउंडर वनिंदु हसरंगा चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. हालांकि, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

वानिन्दु हसरंगा को क्या हुआ?

28 साल के वानिन्दु हसरंगा ने रविवार को कोलंबो में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका के पहले मुकाबले में टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. इस मैच में उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 4 ओवर में सिर्फ 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे. हालांकि, मैच के दौरान वह काफी दर्द में दिखे और उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझते हुए देखा गया. इसी चोट के कारण अब उन्हें टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा है.

ESPN क्रिकइन्फो के मुताबिक, मंगलवार को MRI स्कैन में हसरंगा की बाईं हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट का पता चला, जिसके बाद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर दिया गया है. हसंरगा का वर्ल्ड कप से बाहर होना श्रीलंका के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. वह श्रीलंका के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने श्रीलंका के लिए अब तक खेले 94 टी20I मैचों में 154 विकेट लिए हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से ईशान किशन बाहर, T20 वर्ल्ड कप खेलने के बाद भी क्यों कटा पत्ता? ये है असली वजह

इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

क्रिकइन्फो के मुताबिक, हसरंगा की जगह लेग-स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर दुशान हेमंथा को श्रीलंका की टीम में शामिल किया जा सकता है. हेमंथा ने अब तक श्रीलंका की ओर से 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 4 विकेट लिए हैं. 31 साल के हेमंथा ने अपना पिछला टी20 इंटरनेशनल मैच सितंबर 2025 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था.

विज्ञापन

T20 World Cup 2026 के लिए श्रीलंका का फुल स्क्वॉड

दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिन्दु मेंडिस, कुसल जेनिथ परेरा, चरिथ असलंका, जेनिथ लियानागे, पवन रथनायके, दुनिथ वेललागे, दुशान हेमंथा, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, प्रमोद मदुशन.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को लगा एक और तगड़ा झटका, पहले मैच से बाहर हुआ ये धाकड़ बल्लेबाज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola