India Womens vs South Africa Womens: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महिला विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन बनाया. अब साउथ अफ्रीका को वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए इतिहास पलटना होगा.
साउथ अफ्रीका को पलटना होगा इतिहास
दरअसल, विश्व कप फाइनल के इतिहास में कोई भी टीम आज तक इतना बड़ा लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी है. अब साउथ अफ्रीका को वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए इतिहास पलटना होगा. क्योंकि आज तक किसी टीम ने इतना बड़ा स्कोर महिला विश्व कप फाइनल में चेज नहीं किया है. महिला वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा रन चेज साल 2009 में हुआ था. तब न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.2 ओवर में 166 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड महिला टीम ने 46.1 ओवर में 167/6 रन बनाकर इतिहास का तीसरा विश्व कप जीता था. अब अफ्रीका को पहला खिताब जीतने के लिए 299 रन बनाने होंगे.
महिला विश्व कप फाइनल्स में सर्वाधिक टीम स्कोर
| क्रमांक | स्कोर | टीम | विपक्षी टीम | वर्ष |
|---|---|---|---|---|
| 1 | 356/5 | ऑस्ट्रेलिया | इंग्लैंड | 2022 |
| 2 | 285 ऑल आउट | इंग्लैंड | ऑस्ट्रेलिया | 2022 |
| 3 | 259/7 | ऑस्ट्रेलिया | वेस्टइंडीज | 2013 |
| 4 | 228/7 | इंग्लैंड | भारत | 2017 |
| 5 | 219 | भारत | इंग्लैंड | 2017 |
ये भी पढ़ें- Women’s World Cup Final: वर्ल्ड चैंपियन बनते ही होगी पैसों की बारिश! महिला टीम को BCCI दे सकता है इतने करोड़ का इनाम
भारतीय टीम की ऐसी रही बल्लेबाजी
भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन शेफाली वर्मा ने बनाए. उन्होंने 78 गेंदों में 87 रनों की पारी खेली, जबकि स्मृति मंधाना ने 58 गेंदों में 45 रन बनाए. इसके अलावा जोमिमा रोड्रिक्स ने 37 गेंदों में 24 रन बनाए. इसके अलावा हरमनप्रीत कौर ने 29 गेंदों में 20 रन बनाए. वहीं दीप्ति शर्मा ने भी लोअर मिडिल ऑर्डर में कमाल किया. उन्होंने 58 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली. भारत ने इस तरह 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 298/7 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें: IND W vs SA W: अगर बारिश की वजह से 20-20 ओवरों का हुआ वर्ल्ड कप फाइनल, तो कौन मारेगा बाजी? देखें T20I रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
4 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
5 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines