हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

महिला वर्ल्ड कप फाइनल से पहले साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति ने कर दिया 'ब्लंडर'! वायरल वीडियो से हुआ बड़ा खुलासा

IND W vs SA W Final: महिला विश्व कप 2025 फाइनल में भारत और साउथ अफ्रीका आमने सामने हैं. दोनों टीमें अपने पहले खिताब को हासिल करने की नियत से मैदान पर उतर चुकी हैं. साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने अपने देश को फाइनल से पहले बधाई दी और टीम का हौसला बढ़ाया. इस दौरान उन्होंने एक गलती कर दी, जिसका वीडियो भी देखा जा सकता है.

विज्ञापन

IND W vs SA W: महिला वनडे विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच से पहले दोनों टीमों को दुनिया भर से शुभकामनाएं दी गईं. इसी कड़ी में साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने भी अपनी महिला नेशनल टीम को फाइनल के लिए बधाई दी. हालांकि इस दौरान उन्होंने एक बड़ी गलती कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है.

राष्ट्रपति ने कर दी गलती

साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति  सिरिल रामाफोसा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए नेशनल टीम को फाइनल के लिए बधाई दी. लेकिन रामाफोसा इस दौरान क्रिकेट टीम की जर्सी न पहनकर साउथ अफ्रीका फुटबॉल टीम की जर्सी पहनकर टीम को संबोधित करते हुए नजर आए. इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने रामाफोसा की गलती को उजागर करते हुए उनकी आलोचना की. सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सवाल उठा रहे हैं कि रामाफोसा क्रिकेट की बजाय फुटबॉल टीम की जर्सी पहनने की गलती कैसा कर सकते हैं?

साउथ अफ्रीका ने किया शानदार प्रदर्शन

फाइनल में पहुंचने से पहले साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन किया. टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को चारों खाने चित किया. इसके अलावा लीग स्टेज में भी टीम का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला. अफ्रीका ने भारत को भी लीग स्टेज में हराया था. अब टीम की नजर खिताबी मुकाबले पर टिकी हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: तीसरे T20I के लिए सूर्या-गंभीर ने बदल डाली टीम इंडिया की प्लेइंग 11, संजू-हर्षित का कटा पत्ता

पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

साउथ अफ्रीका ने फाइनल मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने मिलकर शतकीय साझेदारी भी की. मंधाना ने 45 रनों का योगदान दिया, जबकि शेफाली ने 78 गेंदों में 87 रनों की पारी खेली थी. 35 ओवर में भारतीय टीम 3 विकेट के नुकसान पर 200 रन बना चुकी है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND W vs SA W: अगर बारिश की वजह से 20-20 ओवरों का हुआ वर्ल्ड कप फाइनल, तो कौन मारेगा बाजी? देखें T20I रिकॉर्ड

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola