Shreyas Iyer Ganguly: आईपीएल 2024 में केकेआर को बनाया चैंपियन। भारतीय टीम की ओर से वनडे क्रिकेट में धांसू प्रदर्शन। घरेलू क्रिकेट में लगाया रनों का अंबार। आईपीएल 2025 में भी खूब गरजा बल्ला। श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने के लिए वो सबकुछ किया, जो वह कर सकते थे। हालांकि, इसके बावजूद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अय्यर को नजरअंदाज कर दिया गया। रिपोर्ट्स ऐसी सामने आईं कि अय्यर के नाम को लेकर ज्यादा चर्चा ही नहीं की गई। इस बीच, भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अय्यर को इंग्लैंड टूर के लिए इग्नोर करने पर सिलेक्टर्स की जमकर क्लास लगाई है।
अय्यर को इग्नोर करने पर भड़के दादा
सौरव गांगुली ने रेवस्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए अय्यर को नजरअंदाज करने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, “श्रेयस अय्यर पिछले एक साल में जबरदस्त क्रिकेट खेल रहे हैं और उन्हें इंग्लैंड के लिए चुनी गई टीम में हर हाल में होना चाहिए था। पिछला एक साल उनके लिए कमाल का रहा है। अय्यर जैसी काबिलियत वाले प्लेयर को बाहर नहीं बैठाना चाहिए। वह इस समय दबाव में रन बना रहे हैं और जिम्मेदारियां भी ले रहे हैं। इसके साथ ही वह शॉर्ट बॉल भी अच्छा खेल रहे हैं। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट अलग होता है, लेकिन मैं उन्हें इस सीरीज में खेलते हुए देखना चाहता था।”
‘बुमराह होंगे तुरुप का इक्का’
दादा ने कहा कि इंग्लैंड दौरे पर जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के लिए तुरुप का इक्का साबित होंगे। उन्होंने कहा, “जसप्रीत बुमराह आपके सबसे बड़े ट्रंप कार्ड होंगे। मगर आपको समझना होगा कि आप उन्हें लगातार बॉलिंग नहीं करवा सकते हैं। शुभमन गिल को इस बात का ध्यान रखना होगा। बुमराह को आपको विकेट लेने के लिए इस्तेमाल करना होगा। एक दिन में उनसे 12 से ज्यादा ओवर आपको नहीं करवाने चाहिए। बाकी गेंदबाजों को आगे आने दीजिए। अगर आप बुमराह को संभालकर रखने में सफल रहते हैं और उनका यूज विकेट टेकर गेंदबाज के तौर पर करते हैं, तो आपके जीतने के अच्छे चांस होंगे।”
संबंधित खबरें
IND vs NZ: अर्शदीप सिंह इतिहास रचने से सिर्फ 5 विकेट दूर
31 mins agoप्रसिद्ध कृष्णा मैदान पर धमाकेदार कमबैक करने को तैयार
39 mins agoIPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा ऐलान
49 mins agoICC T20I Rankings: ईशान के नंबर-1 के ताज पर खतरा, अभिषेक ठोक रहे दावेदारी
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे पर ऋषभ पंत की वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoकब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? जानें तरीका
2 hrs agoहार्दिक को ट्रेड करने के लिए तैयार 3 फ्रेंचाइजी, MI जल्द कर सकती है ऐलान
2 hrs agoटीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, पांड्या 6 महीने के लिए हुए मैदान से बाहर
3 hrs agoशाहरुख-फिलिप्स को रिलीज कर सकती है GT, IPL ऑक्शन से पहले आया अपडेट
4 hrs ago'वैभव सीधे टीम में नहीं आ सकते...', कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines