नेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, पार्लर में नहीं खर्च करने पड़ेंगे और पैसे

How To Remove Nail Extensions: नेल एक्सटेंशन को निकालने में अक्सर ही दिक्कत आती है. ऐसे में यहां बताए तरीके आपके काम आएंगे. जानिए किस तरह घर पर ही नेल एक्सटेंशन को आसानी से निकाला जा सकता है.

Remove Nail Extensions

इस तरह ढीले होकर निकलने लगेंगे नकली नाखून. Image Credits - AI

Nail Extension Removal Hacks: लड़कियां शौक-शौक में नेल एक्सटेंशन लगवा तो लेती हैं लेकिन जब उन्हें निकालने की बारी आती है तो परेशान हो जाती हैं. असल में नेल एक्स्टेंशन देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं और परमानेंट होते हैं, इन्हें हटाने के लिए पार्लर ही जाना पड़ता है क्योंकि असली नाखनों पर इनकी पकड़ मजबूत होती है और ये जल्दी हटते नहीं है. ऐसे में पार्लर वाले ये नकली नाखून निकालने के 250 से 300 रुपए तक ले लेते हैं. कई बार इतने पैसे खर्च करने का मन नहीं करता और कई बार तो पार्लर जाने का समय नहीं मिलता सो अलग. ऐसे में यहां जानिए किस तरह सुरक्षित तरीके से आप अपने नेल एक्सटेंशन घर पर ही निकाल सकती हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर कैसे निकालें नेल एक्सटेंशन

एसिटोन आएगा काम

बाजार से एसिटोन खरीदकर लाया जा सकता है और इस्तेमाल किया जा सकता है. सबसे पहले नाखूनों के ऊपर की परत को नेल फाइलर से हटा लें. इसके बाद रूई में एसिटोन लगाकर नाखूनों पर लपेट दें. इसके बाद नाखूनों पर एलुमिनियम फॉइल लपेटकर रखें. 15 से 20 मिनट तक नाखूनों को ऐसे ही रहने दें और इसके बाद रूई को हटा दें. अब धीरे से नाखूनों को छुड़ाकर देखें. अगर अब भी नाखून ना निकलें तो कुछ और देर इस तरह एसिटोन का इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

साबुन वाला गर्म पानी

एक बाउल में गर्म पानी और लिक्विड सोप या शैंपू डालकर मिक्स करें. अब इसमें अपने नाखूनों को आधा घंटा डुबोकर रखें. आप चाहे तो इस पानी में थोड़ा तेल में भी डाल सकते हैं. नाखूनों को इस तरह डुबोकर रखने पर गोंद की पकड़ ढीली पड़ने लगती है और नाखूनों को निकालना आसान हो जाता है.

विज्ञापन

तेल में डुबाएं नाखून

गर्म पानी में तेल मिलाकर नाखूनों को डुबोकर रखें. इसके बाद किसी टूथपिक की मदद से हल्के-हल्के से नाखूनों को किनारों से छुटाना शुरू करें. ऐसा करने पर नेल एक्सटेंशन हटने लगेगा और नाखून निकल जाएंगे.

विज्ञापन

डेंटल फ्लॉस आएगा काम

नेल एक्सटेंशन हटाने में डेंटल फ्लॉस भी काम आता है. डेंटल फ्लॉस को नाखून के क्यूटिकल्स के पास से आगे की तरफ खिसके हुए नेल एक्सटेंशन में डालें और धीरे-धीरे नीचे खींचते हुए लाएं. इससे नेल एक्सटेंशन की गोंद छूटने लगती है और नाखून निकल आता है.

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर नेल एक्सटेंशन नाखून ने ना हट रहा हो तो जबरदस्ती ना करें.
  • गर्म पानी में नाखून डुबोकर रखने पर इन्हें हटाना आसान हो जाता है.
  • अगर नाखून चिपके हुए हैं और असली नाखून को उखाड़ने लगे हैं तो घर पर नाखून ना हटाएं.
  • नेल एक्सटेंशन को तेजी से उखाड़ने की कोशिश ना करें.
  • नेल एक्सटेंशन अगर काला नजर आने लगे या नाखूनों में दर्द हो तो डॉक्टर को दिखाना जरूरी है.

यह भी पढ़ें – किस चीज में सबसे ज्यादा कोलेजन होता है? जानिए निखरी त्वचा के लिए Collagen से भरपूर कौन से फूड्स खाएं

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ