टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के बड़े भाई और भाभी की जान बाल-बाल बच गई। दरअसल, गांगुली के भाई स्नेहाशीष गांगुली के साथ उनकी वाइफ अर्पिता पुरी के समुद्र में स्पीडबोट की सवारी कर रही थीं, लेकिन अचानक से आई तेज लहर की वजह से वह दोनों एकदम से डूबने लगे। यह घटना लाइटहाउस के पास शनिवार की शाम को घटी। अर्पिता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस भयावह घटना की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि भगवान का शुक्र रहा कि उनकी और उनके पति की जान बच गई।
बाल-बाल बचे गांगुली के भाई-भाभी
सौरव गांगुली के भाई स्नेहाशीष और उनकी वाइफ अर्पिता पुरी में एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। दरअसल, दंपति पुरी में स्पीडबोट की सवारी को एन्जॉय कर रहे थे तभी एक जोरदार लहर आई, जिसके चलते नाव पलट गई। नाव पलटने की वजह से स्नेहाशीष और अर्पिता समुद्र में गिर गए और डूबने लगे। अर्पिता ने शेयर किए गए वीडियो में बताया कि लाइफगार्ड की बहादुरी की वजह से उन दोनों की जान बच गई। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद से वह अब तक सदमे में हैं। अर्पिता ने कहा कि वह कोलकाता वापस आने के बाद पुरी के एसपी और ओडिशा के मुख्यमंत्री को इस घटना को लेकर लेटर लिखेंगी। स्थानीय लोगों के अनुसार, स्नेहाशीष-अर्पिता की स्पीडबोट का संतुलन बड़ी लहर आने की वजह से पूरी तरह से बिगड़ गया और वह समुद्र में गिर गए।
अर्पिता गांगुली ने लगाए आरोप
अर्पिता गांगुली ने कहा कि नाव में यात्रियों की क्षमता काफी कम थी और इस वजह से बोट काफी हल्की होने के कारण पलट गई। उन्होंने कहा कि बोट की क्षमता लगभग 10 लोगों की थी, लेकिन पैसों की लालच में नाव पर सिर्फ तीन से चार लोग ही बैठाए गए थे। अर्पिता के मुताबिक, यह समुद्र में जाने वाली उस दिन की आखिरी नाव थी और उन्होंने समुद्र में उतरने से पहले इसको लेकर चिंता जाहिर की थी। उन्होंने बताया कि जैसे ही उनकी बोट समुद्र में उतरी वैसे ही बड़ी लहर नाव से आकर टकरा गई और नाव का बैलेंस बिगड़ गया।
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
18 mins ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
37 mins agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
55 mins agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
1 hr agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
1 hr agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
2 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
3 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines