हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शुभमन गिल ने जीता ICC का बड़ा अवॉर्ड, चैंपियंस ट्रॉफी के बाद मिली ये कामयाबी

SHUBMAN GILL: शुभमन गिल को आईसीसी ने बड़ा अवॉर्ड दिया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद गिल के नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है।

विज्ञापन

Shubman Gill: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया। चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में शुभमन गिल का भी नाम था। फाइनल के बाद गिल को आईसीसी ने बड़ा अवॉर्ड दिया है। आईसीसी ने उन्हें फरवरी महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब दिया है।

फरवरी में गिल ने शानदार प्रदर्शन किया था। इसलिए फरवरी महीने के लिए गिल को नॉमिनेट किया गया था। उनके अलावा स्टीव स्मिथ और ग्लेन फिलिप्स को भी फरवरी माह के बेस्ट प्लेयर के लिए नॉमिनेट किया गया था। लेकिन गिल ने स्मिथ और फिलिप्स को पछाड़ते हुए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन

फरवरी में गिल ने 5 वनडे मैच में 101.50 की औसत के साथ 409 रन बनाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैच की वनडे सीरीज में उन्होंने लगातार 3 अर्धशतक भी जमाए थे। इसके अलावा बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मैच में उन्होंने शतकीय पारी खेली थी।

शुभमन गिल का शानदार करियर

भारत के लिए अब तक शुभमन गिल ने 32 टेस्ट मैचों में 35.05 की औसत के साथ 1893 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 55 वनडे मैच में 59.04 की औसत के साथ 2775 रन बनाए हैं। वहीं 21 टी-20 मैच में उन्होंने 30.42 की औसत के साथ 578 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

वनडे में गिल के नाम 5 शतक और वनडे में 8 शतक के अलावा टी-20 में 1 अब तक एक शतक दर्ज हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola