शुभमन गिल ने अमेरिका में किस बिजनेस में किया इन्वेस्ट? टाइम ज्यादा देने पर लिया गया 'एक्शन'

Shubman Gill T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को टीम इंडिया के स्क्वाड में रिजर्व में शामिल किया गया है। उनके कनाडा के खिलाफ मुकाबले के बाद वापस लौटने की खबरें सामने आ रही हैं।

Shubman Gill

Shubman Gill

Shubman Gill T20 World Cup 2024: भारतीय टीम शनिवार को टी-20 वर्ल्ड कप के तहत कनाडा के खिलाफ ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला खेलेगी। इसके बाद स्क्वाड में शामिल दो खिलाड़ी भारत लौट आएंगे। ये खिलाड़ी हैं शुभमन गिल और आवेश खान। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को लेकर कुछ खबरें सामने आ रही हैं। जिसमें कहा जा रहा है कि उन्हें अनुशासनात्मक कार्रवाई के चलते भारत वापस भेजा जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शुभमन गिल और आवेश खान को कनाडा के खिलाफ मुकाबले के बाद वापस भेजा जाएगा।

विज्ञापन

कप्तान रोहित शर्मा के साथ अनबन

गिल पर टीम के साथ यात्रा न करने और स्क्वाड से दूर रहकर बिजनेस के लिए समय देने के आरोप लग रहे हैं। हालांकि इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन ये भी कहा जा रहा है कि कप्तान रोहित शर्मा से उनकी अनबन चल रही है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर उन्हें अनफॉलो भी कर दिया है। अब सवाल ये कि आखिर शुभमन गिल यूएस में ऐसे कौनसे बिजनेस के लिए समय दे रहे थे?

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raj Singh Sandhu (@rajman100)

अमेरिका में बिजनेस अपॉर्च्युनिटी

रिपोर्ट्स की मानें तो गिल अमेरिका में बिजनेस अपॉर्च्युनिटी देख रहे हैं। उन्होंने इंवेस्टर के रूप में एक बड़ी कंपनी के साथ साझेदारी भी की है। वह अमेरिका की प्रमुख वेंचर कैपिटल फर्म विकस वेंचर्स में इंवेस्टमेंट को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर गिल के साथ तस्वीरें साझा की थीं। इस फर्म को टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर और कंज्यूमर गुड्स के लिए जाना जाता है। जो नए बिजनेस की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने में भी मदद करती है।

विज्ञापन

शुभमन गिल की नेट वर्थ

आपको बता दें कि शुभमन गिल आईपीएल में गुजरात टाइटंस के कप्तान हैं। इसके साथ ही उन्हें कई विज्ञापनों में भी देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गिल एक विज्ञापन के 2.5 करोड़ रुपये लेते हैं। गिल के पास जिलेट, नाइकी, कैसियो, बजाज आलियांज, द स्लीप कंपनी, फियामा मेन, माय इलेवन सर्किल और जेबीएल जैसे ब्रांड हैं। गिल की नेट वर्थ करीब 34 करोड़ रुपये बताई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ